फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast today in north india, imd says, Scorching heat will continue in North India

उत्तर भारत में और कहर बरपाएगी चिलचिलाती गर्मी, 28 मई से मिल सकती है राहत : आईएमडी

Tue, 26 May 2020 05:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 May 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
weather forecast today in north india, imd says, Scorching heat will continue in North India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पूरा उत्तर भारत गर्म हवा और लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस चिलचिलाती गर्मी से 28 मई से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने सोमवार को बताया कि 28 मई से पुरवाई बहने से इस क्षेत्र में वातावरण में थोड़ी शीतलता आएगी। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से राजस्थान के चूरू में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस साल देश का अब तक का यह अधिकतम तापमान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय विशेष मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राजेंद्र कुमार जेनमानी ने बताया कि पुरवाई हवा बहने से 28 मई से वातावरण में व्याप्त अत्यधिक गर्मी में कमी आनी शुरू हो जाएगी। इन हवाओं के कारण देश के उत्तरी हिस्सों में 29 मई से गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है। जिसके कारण तापमान के भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 1 से 5 जून के बीच केरल पहुंचने का अनुमान है। वहीं इसके 15 से 20 जून तक मुंबई पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed