फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today 9 August IMD Rainfall Alert In UP Bihar Know Other States Weather Report In Hindi

Weather Report: देश के इन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी, यूपी और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Tue, 09 Aug 2022 08:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Aug 2022 08:10 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है देश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है साथ ही विभाग ने कहा कि भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Today 9 August IMD Rainfall Alert In UP Bihar Know Other States Weather Report In Hindi
बाढ़(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

देश के कई राज्यों में मानसून के दूसरे दौर की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कुछ राज्यों को जहां इस बारिश से राहत मिल रही है तो वहीं कई राज्यों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है देश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है साथ ही विभाग ने कहा कि भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है...

विज्ञापन


इन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है।वहीं पूर्वी राज्यों की बात करें तो उत्तर बिहार में बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है।
विज्ञापन


उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा
पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार बढ़ने के कारण भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों में कोसी, कमला बलान, बागमती, महानंदा और परमान जैसी लगभग सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक पटना, बेगूसराय, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिला के कुछ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं बाढ़ के डर से लोगों ने सुरक्षित जगहों पर पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के मथुरा, कासगंज, एटा, इटावा, आगरा, महोबा, झांसी, हाथरस, जौनपुर, भदोही, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और औरैया में बारिश की संभावना है।

बिहार के इन 10 जिलों में बारिश के आसार
बिहार के 10 जिलों बेगूसराय, पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगडिया, भागलपुर, मुंगेर एवं बांका, किशनगंज में  हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।


असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि आज और कल (9 और 10 अगस्त) को झारखंड में छिटपुट भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने के साथ व्यापक वर्षा की संभावना है। 9 और 10 अगस्त को ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम  और पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शनिवार शाम को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का चक्रवात बना है। जिसके तेज होने से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक लंबा क्षेत्र भी सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है और अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed