फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Most Intense Heat Wave In States Know Latest Weather News In Hindi

Weather Forecast Today : अधिकांश राज्यों में और तीखे होंगे गर्मी व लू के तेवर, राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Fri, 08 Apr 2022 07:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Apr 2022 07:36 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Most Intense Heat Wave In States Know Latest Weather News In Hindi
heat wave in india - फोटो : social media

विस्तार

 देश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। आज भी अधिकांश राज्यों में तपन के साथ गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन

अप्रैल का दूसरा सप्ताह लग चुका है, आमतौर पर यह माह चुभने वाली गर्मी का ही होता है। पश्चिम विक्षोभ या अन्य कोई सिस्टम नहीं बने तो इस माह में तापमान गिरता नहीं है। इसलिए अप्रैल-मई-जून की गर्मी झेलना ही होती है। बहरहाल मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन प्रचंड गर्मी के हैं। देश के अधिकांश राज्यों में पारा चढ़ेगा और यह 40 से ऊपर ही रहेगा। 
विज्ञापन


यहां लू चलने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने का अनुमान है। वहीं, गुजरात के उत्तरी भागों में ग्रीष्म लहर का असर दिखेगा तो हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार के कुछ हिस्सों और जम्मू क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी अगले तीन दिनों तक लू चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में भी शुक्रवार को लू चलने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में अगले सात दिन लू का अंदेशा है। बिहार की राजधानी पटना में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इधर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज दिन में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

सामान्य से अधिक रहेगा पारा
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में रात में भी गर्मी सताएगी और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी ज्यादा रहेगा। शुक्रवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 


शिमला में 25 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान
उत्तराखंड व हिमाचल के पहाड़ी हिस्सों में उत्तर व पश्चिम भारत की तुलना में ठंडक कायम रहेगी। शिमला का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 25 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, देहरादून में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed