फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast today: cyclone nisarga rainfall snowfall flood imd scientists strong wind delhi maharashtra

Weather Update: मुंबई में तेज बारिश, दिल्ली में गिरा तापमान, महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी

Thu, 04 Jun 2020 05:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 04 Jun 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
weather forecast today: cyclone nisarga rainfall snowfall flood imd scientists strong wind delhi maharashtra
weather forecast - फोटो : ANI

चक्रवाती तूफान निसर्ग के महाराष्ट्र में समुद्र तट से टकराने के बाद मौसम ने करवट ली है। मुंबई में बुधवार रात से बारिश हो रही है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में अगले सात दिन तक गर्मी का प्रकोप कम रहेगा व तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा।  

विज्ञापन


महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बुधवार को जबरदस्त बारिश हुई। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई मैदानी इलाके वाले राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसी बीच शिमला में बर्फबारी देखने को मिली। यहां अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके अलावा, हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में सात जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। छह जून तक यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। यहां कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई जिलों में आज यानी गुरुवार की शाम तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं।

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि अगले 6 घंटे में निसर्ग तूफान बेहद कमजोर पड़ जाएगा और मध्यप्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाको में बारिश होगी।  


 
दिल्ली वालों को अगले सात दिन मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवालों को 10 जून तक लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। बुधवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली-एनसीआर में नमी ला रही हैं। देश की राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

मप्र में प्रवेश से पहले कमजोर पड़ा निसर्ग बारिश का दौर जारी
अरब सागर से उठा चक्रवात निसर्ग पड़ोसी महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। बदले मौसमी हालात में संभावना जताई गई है कि यह मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से की बजाय दक्षिणी हिस्से से इस सूबे में गुरुवार शाम दाखिल होगा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कई स्थानों में कल बुधवार से ही बारिश शुरू हो चुकी है और यह गुरुवार को भी जारी रहेगी।

विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह चंदेल ने बताया कि निसर्ग के प्रभाव से गुरुवार को डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया और बड़वानी जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और कुछ स्थानों पर बिजली गिर सकती है।

गुजरात में बाढ़
गुजरात के गोलपाड़ा, नागांव, होजई और कछार जिलों के  लगभग 1.45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला गोलपाड़ा है। यहां के 1.16 लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। वर्तमान में 212 गांवों में पानी भरे हुए हैं और 22,718 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

यूपी में बारिश, पंजाब-हरियाणा में सुहाना हुआ मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंधी आने की संभावना है। वहीं हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने का अनुमान है।

राजस्थान में बढ़ा पारा, कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जैसलमेर 41.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, बीकानेर में 40.7 डिग्री, कोटा में 40.4 डिग्री, जोधपुर 38.4 डिग्री और जयपुर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के कपासन में तीन सेंटीमीटर बारिश, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी, धौलपुर के सैपुउ, राजसमंद के रेलमगरा, चित्तौड़गढ़ के भदेसरई में दो-दो सेंटीमीटर और अन्य स्थानों पर दो सेंटीमीटर से कम बारिश दर्ज की गई

बिहार-झारखंड में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चार से छह जून के बीच गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। झारखंड में भी बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के दबाव का असर पड़ेगा। यहां पांच जून तक बारिश होने की आंशका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed