{"_id":"616a63ed61d2c0386846fe59","slug":"weather-forecast-rain-for-the-next-three-days-in-delhi-ncr-and-these-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में 19 अक्तूबर तक बारिश, जानें अपने शहर का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में 19 अक्तूबर तक बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Sat, 16 Oct 2021 08:49 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:49 PM IST
सार
अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन दिल्ली समेत कई राज्यों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलेगी।
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएएमडी ) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में शनिवार को हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आ सकती है। एक तरह से कह सकते हैं कि दिल्ली में गुलाबी सर्दियां दस्तक दे सकती हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह में धूप रहेगी, जबकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और इसी दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम का मूड बदलने वाला है। प्रदेश के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया। प्रदेश के कई जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 17 और 18 अक्तूबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है, साथ ही कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। इधर बर्फबारी को लेकर सैलानियों में उत्साह का माहौल है। वीकेंड होने की वजह से पर्यटक भी शिमला, कुल्लू, मनाली में डेरा डाल चुके हैं।
आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार
आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर आंध्र प्रदेश - दक्षिण ओडिशा के अपटतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश के चार संभागों और कई जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट रविवार की सुबह तक के लिए जारी किया गया है। ये अलर्ट ऐसे समय में आया है जब राज्य में सर्दी की शुरुआत का संकेत देते हुए पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद और शहडोल संभाग के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश या गरज के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने कहा कि एक कम दबाव का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश के उत्तर और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित है, और यह मध्य प्रदेश में नमी ला रहा है और विभिन्न हिस्सों में बारिश का कारण बन रहा है।