फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today Live: पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में येलो अलर्ट

Fri, 23 Sep 2022 09:40 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 23 Sep 2022 09:40 PM IST
खास बातें

Weather Forecast Update UP, Uttarakhand Live News in Hindi: मानसून जाते-जाते दिल्ली-एनसीआर को जमकर भिगो रहा है। सामान्य तौर पर सितंबर में 108.5 मिमी बारिश होती है और अभी तक 58.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, गुजरात, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं देश के अन्य हिस्सों में क्या है बारिश का हाल...

विज्ञापन
Weather Forecast Today Live Updates: IMD Heavy Rains Alert UP, Uttarakhand, Rajasthan Mausam Ki Jankari News
गुरुग्राम में बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर वाहन को धक्का देते हुए लोग - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

09:39 PM, 23-Sep-2022

प्राथमिक और उच्च विद्यालय कल बंद

गौतमबुद्धनगर ज़िले में भारी बारिश और जलभराव के कारण प्राथमिक और उच्च विद्यालय कल बंद रहेंगे। यूपी जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किए।
08:13 PM, 23-Sep-2022

राजस्थान में कई जिलों में बारिश

राजस्थान में कई जिलों में कल से बारिश हो रही है। जयपुर, अलवर, कोटा, सीकर, चूरू जिले में शुक्रवार को सुबह से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन
07:45 PM, 23-Sep-2022

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड समारोह नहीं होगा

खराब मौसम के कारण 24 सितंबर को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड समारोह नहीं होगा। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हर शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला समारोह कल (24 सितंबर, 2022) खराब मौसम के कारण नहीं होगा।
06:20 PM, 23-Sep-2022

दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में भारी बारिश


05:28 PM, 23-Sep-2022

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अब भी बारिश

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अब भी बारिश का दौर जारी है। गाजियाबाद के कई इलाकों में भी लगातर बारिश हो रही है और जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है। 
 
05:26 PM, 23-Sep-2022
मौसम विभाग ने दिल्ली में कल येलो अलर्ट की चेतावनी दी है, वहीं उत्तराखंड में आगामी दो दिनों के लिए बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 23-Sep-2022

हिमाचल में 28 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 24 सितंबर को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं।
02:15 PM, 23-Sep-2022

पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी,

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया। वहीं भारी बारिश के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने भी आगामी दो दिनों के लिए उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है।  मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
01:05 PM, 23-Sep-2022

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि 23 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है।
12:55 PM, 23-Sep-2022

हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

चंडीगढ़ और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकुला में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुग्राम, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत सहित हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। पंजाब के रूपनगर और पटियाला में भी भारी बारिश हुई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed