{"_id":"5f438ac16dba4956765d79c7","slug":"weather-forecast-indian-meteorological-department-multi-hazard-warning-for-next-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का अनुमान: अगले पांच दिन हो सकते हैं खतरनाक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम का अनुमान: अगले पांच दिन हो सकते हैं खतरनाक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Mon, 24 Aug 2020 03:09 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बहुत खतरनाक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल से ग्राफिक्स की मदद से जानकारी दी है कि किन राज्यों में मौसम का क्या अनुमान रह सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8.30 बजे को आधार मानते हुए अगले पांच दिन यानि कि 24-28 अगस्त के लिए बेहद खतरनाक चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Weather forecast and multi hazard warning for next 5 days based on 0830 hrs IST of 24.08.2020 pic.twitter.com/HRWQJUCDS8
— India Met. Dept. (@Indiametdept) August 24, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग चार रंगों में चेतावनी जारी करता है, जिसमें ग्रीन (हरा), येलो (पीला), ऑरेन्ज (नारंगी) और रेड (लाल) शामिल होते हैं। इसमें हरे रंग का मतलब होता है कि उस राज्य में किसी तरह की चेतावनी देने की जरुरत नहीं है, सब सामान्य है। पीले रंग का अर्थ होता है कि नजर बनाए रखें।
इसके अलावा ऑरेन्ज और रेड अलर्ट खतरनाक माना जाता है। जब मौसम विभाग किसी राज्य या क्षेत्र के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी करता है तो उसका मतलब वहां तूफान या आंधी आ सकती है, तैयार रहें और जब विभाग की तरफ से रेड यानि कि लाल चेतावनी जारी की जाती है तो सरकार को अब एक्शन लेना है।
मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए देश के नक्शे पर अलग-अलग राज्यों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी है। विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल से ग्राफिक्स के जरिए मौसम की जानकारी दी है और बताया कि किस दिन किस राज्य में मौसम की क्या स्थिति हो सकती है।
24 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
गुजरात - रेड अलर्ट (चेतावनी)
ओडिशा, राजस्थान - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)
25 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
ओडिशा - रेड अलर्ट (चेतावनी)
गुजरात, पश्चिम बंगाल - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)
26 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
ओडिशा - रेड अलर्ट (चेतावनी)
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)
27 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)
28 अगस्त के लिए पूर्वानुमान
मध्यप्रदेश (कुछ इलाके), उत्तर प्रदेश (कुछ इलाके) - ऑरेन्ज अलर्ट (तैयार रहें)