फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast IMD Eastern India Bihar Jharkhand Odisha may experience heat wave in May

Weather Forecast: लू की चपेट में आ सकता है पूरा पूर्वी भारत, बिहार और झारखंड सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित

Sun, 30 Apr 2023 05:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 30 Apr 2023 05:26 AM IST
सार

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मई में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तथा पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय गुजरात के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather forecast IMD Eastern India Bihar Jharkhand Odisha may experience heat wave in May
Heat wave alert - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस वर्ष मई में झारखंड और ओडिशा सहित पूर्वी भारत लू की चपेट में आ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की आशंका जताई है। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

आईएमडी ने तापमान और बारिश संबंधी मासिक पूर्वानुमान के तहत बताया कि मई में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित देश के पश्चिमोत्तर और पश्चिम-मध्य हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, पूर्वोत्तर क्षेत्र, केरल, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, मई में 61.4 मिलीमीटर की लंबी अवधि के औसत (एलएपी) की 91-109 प्रतिशत बारिश होने के अनुमान है। 
विज्ञापन


बिहार व झारखंड सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित
बिहार झारखंड में सबसे ज्यादा लू की आशंका जताई गई है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मई में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तथा पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय गुजरात के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई के मध्य में अल नीनो के शुरू होने के संकेत
महापात्र ने कहा कि मई में भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में मौजूद तटस्थ अल नीनो का प्रभाव रहने के संकेत हैं। साथ ही मौसम संबंधी अधिकतर मॉडल मई से मानसून के दौरान क्षेत्र के गर्म होने का संकेत दे रहे हैं। अल नीनो या भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने का भारत में मानसूनी बारिश पर प्रभाव पड़ता है।


इस साल सबसे ज्यादा रहेंगे लू वाले दिन
भारतीय मौसम विभाग ने इस साल मार्च में देश में अप्रैल-मई में भीषण गर्मी व लू का पूर्वानुमान जताया था। लेकिन मार्च और अप्रैल में मौसम परिवर्तन के कारण लू नहीं चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed