फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update Today in India Latest News: Northern parts of India to witness heavy rains and snowfall: IMD

Weather : देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फबारी और शीतलहर से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी

Sat, 23 Jan 2021 08:05 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in India Latest News: Northern parts of India to witness heavy rains and snowfall: IMD
सड़क किनारे आग सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी, जिससे सर्दी का कहर बढ़ जाएगा। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ठंड में फिर से इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि एक-दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जाएगी। ऐसी सर्दी अगले पूरे हफ्ते तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बिहार में जारी रहेगा सर्दी का सितम 
बिहार की राजधानी पटना समेत ज्यादातर हिस्सों में कोहरे व धुंध के साथ आज सुबह हुई। हालांकि, इसके बाद में मौसम के साफ रहने की संभावना है। पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण अभी एक-दो दिन तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी 
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 23 और 24 को ज्यादातर स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार 22 सौ मीटर व उससे अधिक ऊचांई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई्र है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाउं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों पर मौसम बदलेगा और बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
 मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। देहरादून, हरिद्वार जिलों में 23 को कहीं कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम बिगड़ गया। प्रदेश मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में 23 और 24 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 

हरियाणा में बारिश के आसार 
हरियाणा में अब मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में 23 जनवरी की शाम या रात से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 24 जनवरी को 2 से 4 डिग्री तक तापमान में कमी आने की भी संभावना जताई गई है। 25 और 26 जनवरी को भी धुंध छा सकती है। वहीं, प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह भी गहरी धुंध छाई रही थी।

झारखंड में ठिठुरन बढ़ेगी 
झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। 23 जनवरी तक ठंड का असर देखा जाएगा, उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिसके कारण 24 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। झारखंड के दक्षिणी जिलों में सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली वालों को ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण राजधानी में यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से न्यूनतम तापमान फिर चार डिग्री तक गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली सर्द, शुष्क हवाओं से सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed