Weather Forecast: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे के कारण 10 ट्रेनें लेट, जानिए बाकी राज्यों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में शीतलहर ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी है। सर्द हवाएं, कोहरे और कड़ाके की ठंड से इस वक्त पूरा उत्तर भारत जूझ रहा है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा सहित अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को रोज के कार्य करने में भी दिक्कत हो रही है। घने कोहरे की वजह से विजबलिटी भी कम दर्ज हो रही है। जिसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। शनिवार सुबह भी कम विजिबिलटी के चलते 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जनवरी के जाते-जाते भी ठंड का प्रकोप अपने चरम पर है।
कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हुई है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, आज यानी 30 जनवरी, 2021 को सुबह के समय कोहरे की वजह से कम से कम 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
10 trains are running late on 30th January, due to low visibility and other operational reasons: Chief Public Relations Officer (CPRO), Northern Railway (NR)
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 30, 2021
ठंड से अभी राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर फिर ताजा बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। यानी लोगों को अभी ठिठुरन भरी सर्दी का आगे भी सामना करना पड़ेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में भी अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया गया है।
कोहरे का कहर जारी
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के अधिकतर इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं। जबकि, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ है।
Dense to very dense fog reported at isolated pockets of Punjab, Uttar Pradesh, Bihar & Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim today, 5.30am. Shallow to moderate fog observed at isolated pockets over northwest Madhya Pradesh, Jharkhand & interior Odisha:India Meteorological Department
— ANI (@ANI) January 30, 2021
बिहार में अलर्ट जारी
बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। बताया जा रहा है कि 3 फरवरी तक बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बिहारवासियों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है आने वाले समय में यहां पर ठंड में और इजाफा होगा।
उत्तराखंड और यूपी के मौसम का हाल
उत्तराखंड की बात करें, तो यहां पर स्थित मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में है। ज्यादातर शहरों का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। वहीं अल्मोड़ा और नैनीताल में पारा शून्य से नीचे है। तो उधर यूपी में भी यही आलम है। यहां पर भी ठंड बनी हुई है। यूपी में राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में घना कोहरा शीतलहर का सितम जारी है।
दिल्ली में पारा लुढ़का
दिल्ली में शीतलहर के चलते पारा सामान्य से कम पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विज्ञान के अनुसार, जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर जाता है, तो शीतलहर की घोषणा होती है। वहीं, हवा में प्रदूषण का स्तर (AQI) बहुत खराब श्रेणी में है।
Delhi's overall air quality in 'very poor' category, with overall AQI standing at 375: System of Air Quality & Weather Forecasting & Research (SAFAR)
— ANI (@ANI) January 30, 2021