फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast: Beware! next 90 days will be sweltering, with more severe heat waves expected in many states

सावधान: मौसम विभाग का पूर्वानुमान; तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार

Tue, 03 Mar 2026 05:01 AM IST
Pavan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Tue, 03 Mar 2026 05:01 AM IST
सार

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि मार्च से मई तक दिन गर्म रहेंगे। इसके साथ ही आईएमडी ने सामान्य बारिश के भी संकेत दिए हैं। वहीं तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को झुकने या गिरने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Weather forecast: Beware! next 90 days will be sweltering, with more severe heat waves expected in many states
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मार्च से मई 2026 के हॉट वेदर सीजन के लिए जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में संकेत दिया है कि अगले 90 दिन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में इस बार गर्मी सामान्य से अधिक रह सकती है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, कई क्षेत्रों में लू के दिनों में इजाफा और मार्च में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने राज्य सरकारों और आम नागरिकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार मार्च से मई 2026 के दौरान देश के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है, लेकिन व्यापक परिदृश्य यही संकेत देता है कि इस बार गर्मी का असर अधिक तीव्र रहेगा। इसका सीधा अर्थ है कि मैदानी और आंतरिक हिस्सों में तपन ज्यादा महसूस की जा सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। इससे रात के समय भी पर्याप्त राहत मिलने की संभावना कम है। कुछ सीमित क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर देश के बड़े हिस्से में गर्म रातों का दौर देखने को मिल सकता है। चालू महीने मार्च के लिए जारी अनुमान के अनुसार देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है। हालांकि पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत के आसपास के क्षेत्र, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्से तथा मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान के मामले में मार्च महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य स्थिति रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वी तट के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।

इन क्षेत्रों में रहेगा लू का सबसे अधिक असर
लू यानी हीटवेव की स्थिति तब बनती है जब किसी क्षेत्र में कई दिनों तक अत्यधिक गर्म मौसम बना रहता है। मार्च से मई 2026 के दौरान पूर्वी और पूर्व-मध्य भारत के अधिकतर इलाकों, दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप के कई हिस्सों तथा उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक लू वाले दिनों का अंदेशा जताया गया है। देश के अन्य हिस्सों में लू के दिन सामान्य रह सकते हैं। विशेष रूप से मार्च महीने में गुजरात और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से अधिक लू वाले दिनों की संभावना व्यक्त की गई है। इससे संकेत मिलता है कि पश्चिमी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भी शुरुआती गर्मी का प्रभाव तीव्र हो सकता है।

मार्च में सामान्य वर्षा
आईएमडी के अनुसार मार्च 2026 में देशभर में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है। सामान्य वर्षा का अर्थ है कि यह लंबे समय के औसत (एलपीए) के 83 प्रतिशत से 117 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर मार्च महीने में देश में औसतन लगभग 29.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जाती है।

कल से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, बदलेगा का मौसम
मार्च की शुरुआत देश के बड़े हिस्से में बढ़ती गर्मी के संकेत दे रही है। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने का अनुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तपन लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम और 4 मार्च से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम के मिजाज में क्षेत्रीय बदलाव लाएगा। कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तर-पश्चिम में ऊपरी हवा की तेज धारा सक्रिय होने के कारण गर्मी का दबाव बढ़ता जा रहा है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर लगभग 12.6 किमी की ऊंचाई पर 120 नॉट की रफ्तार से उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम सक्रिय है। ऊपरी हवा की यह तेज धारा सतही तापमान और मौसम प्रणाली को प्रभावित करती है। इसके प्रभाव से 3 और 4 मार्च को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को झुकने या गिरने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।


यह भी पढ़ें - निर्णायक लड़ाई: सूखे पत्तों-पेड़ की जड़ों से चोट पहुंचा रहे नक्सली; चप्पे-चप्पे पर IED, खोजी कुत्ते भी गुमराह

आज से चढ़ेगा पारा
आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के संकेत हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों के दौरान पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। मध्य भारत में अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। पूर्वी भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं दिखेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दी सलाह
आईएमडी ने राज्य सरकारों को कूलिंग सेंटर स्थापित करने, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रखने की सलाह दी है। आम नागरिकों को भी अधिक पानी पीने, दोपहर की तेज धूप से बचने, हल्के व सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed