फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather condition: North-west, central and west India will suffer heat, mercury will be above normal in April, may be slight relief in northern states

मौसम का हाल : उत्तर-पश्चिम, मध्य व पश्चिम भारत में सताएगी गर्मी, अप्रैल में सामान्य से ऊपर रहेगा पारा, उत्तरी राज्यों में मिल सकती है मामूली राहत

Fri, 01 Apr 2022 07:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Apr 2022 07:39 AM IST
सार

पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में 1 अप्रैल से गर्म हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र व ओडिशा के कुछेक अंदरूनी हिस्सों में लू चलने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
Weather condition: North-west, central and west India will suffer heat, mercury will be above normal in April, may be slight relief in northern states
imd weather update - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अप्रैल माह के मौसम को लेकर आगाह किया है। ताजा अपडेट के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य व पश्चिमी भारत में तपन का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि उत्तर भारत को आज से कुछ राहत मिल सकती है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिमी हिस्से व पश्चिम भारत तथा उत्तर-पूर्व के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। 

विज्ञापन


पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में 1 अप्रैल से गर्म हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र व ओडिशा के कुछेक अंदरूनी हिस्सों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 अप्रैल तक तेलंगाना में भी गर्म हवाएं चलेंगी, वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, झारखंड, मराठवाड़ा में 3 अप्रैल तक और गुजरात में 4 अप्रैल तक यह सिलसिला जारी रहेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में कम हो सकती है गर्मी की तीव्रता
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौजूदा ग्रीष्म लहर की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन अप्रैल में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी अप्रैल के दौरान सामान्य से अधिक गर्मी रहने की संभावना है। दक्षिण, मध्य भारत के पूर्वी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी हिस्से में तापमान सामान्य से सामान्य से नीचे रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा के कारण अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा और असम के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर ट्रफ और हवा रुकने के कारण केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी वर्षा के आसार हैं। अगले पांच दिनों में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराइकल और कर्नाटक के दक्षिणी अंदरूनी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed