फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather becomes cool again as many states witness heavy snowfall and rain

मौसम का बदला मिजाज, कश्मीर, उत्तराखंड में बर्फबारी, उत्तर भारत में लौटी ठंड

Mon, 12 Feb 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Feb 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
weather becomes cool again as many states witness heavy snowfall and rain
बर्फबारी

एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है और जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश हुई है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। इसका असर दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों पर भी पड़ा है। जम्मू और कश्मीर में ताजा बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बर्फबारी के रुकने के बाद राजमार्ग से बर्फ हटाई जाएगी जिसके बाद इसे खोला जाएगा। बर्फ की वजह से जम्मू के कई इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के जालना में कल हुई ओलावृष्टि की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है। जिसकी वजह से फसल सहित दूसरी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा है। मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से सीहोर, विदिशा, होशंगाबाद, गुना, राजगढ़, हरदा, बैतूल और रायसेन जिले में फसलों को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कुमांऊ सहित गढ़वाल के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं मौसम में हुए बदलाव से राज्य में आए सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। राजधानी देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, सहित गढ़वाल और कुमाऊं के मैदानी और पहाड़ी इलाके ठंड की चपेट में आ गए। वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह से शाम तक कई बार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की बात करें तो सोमवार को बारिश होने की संभावना है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की कमी आएगी। रविवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं चली थीं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटे में बारिश व पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed