फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Planning to go to mountains during holidays this week may be dangerous IMD Issue Warning

Weather Alert: इस हफ्ते छुट्टियों में पहाड़ों पर जाने का प्लान हो सकता है खतरनाक, मौसम विभाग की है ये चेतावनी

Sun, 11 Aug 2024 05:16 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 11 Aug 2024 05:16 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक जिस तरीके का साइक्लोनिक सर्कुलेशन और कम दबाव की हवाओं का माहौल बना हुआ है, उससे उत्तर भारत के हिस्से में अगले 8 दिनों तक जमकर बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Alert: Planning to go to mountains during holidays this week may be dangerous IMD Issue Warning
IMD - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस हफ्ते स्वतंत्रता दिवस से शुरू होने वाली छुट्टियों में अगर आप भी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, तो एक बार सावधान हो जाएं। क्योंकि जिन छुट्टियों में आप पहाड़ों पर जाने का मन बना रहे हैं, उन्हीं पहाड़ों के लिए मौसम विभाग में अगले सोमवार तक के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले आठ दिनों तक उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू कश्मीर से लेकर लद्दाख के निचले हिस्से वाले पहाड़ों पर जमकर बारिश होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है जिस तरीके से पहाड़ों पर लगातार लैंड स्लाइड और क्लाउड बर्स्ट हो रहे हैं, वह छुट्टियों के दौरान पहाड़ों पर यात्रा करने वालों के लिए मुसीबते पैदा कर सकते हैं। इसलिए मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बेहतर है अगर जरूरी ना हो, तो इन छुट्टियों में पहाड़ों पर जाने की योजना रद्द की जा सकती है।

विज्ञापन

 
मौसम विभाग के मुताबिक जिस तरीके का साइक्लोनिक सर्कुलेशन और कम दबाव की हवाओं का माहौल बना हुआ है, उससे उत्तर भारत के हिस्से में अगले 8 दिनों तक जमकर बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक योगेंद्र तोमर कहते हैं कि अभी तक के अनुमान के मुताबिक पहाड़ों पर शनिवार से लेकर अगले सोमवार तक अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश, लैंड स्लाइड और क्लाउड बर्स्ट जैसे हालात बने हुए हैं। वह कहते हैं कि रविवार से लेकर मंगलवार तक तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत आसपास के मैदानी राज्यों में भी तेज बारिश के आसार हैं। जबकि कई जगहों पर लगातार बारिश भी शुरू हो गई है। उनका कहना है कि इन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पहाड़ों पर कई जगह कम दबाव का माहौल बन रहा है। जिसके चलते लगातार बादलों के फटने का सिलसिला भी बना हुआ है। मौसम विभाग में ऐसी ही परिस्थितियों को देखते हुए अगले आठ दिनों का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक सिर्फ उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ही नहीं, बल्कि नॉर्थ- ईस्ट के पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बारिश जैसे और भूस्खलन के हालात बने हुए हैं। विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में तो तेज बारिश के हालात बने हैं। साथ में असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड समेत सिक्किम के हिस्से में भी तेज बारिश और भूस्खलन की संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक पूरे हिमालयन रीजन में मौसम बारिश का की बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक योगेंद्र बताते हैं कि बीते दो सप्ताह के दौरान हिमाचल प्रदेश में जिस तरीके से बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, वह अभी कुछ दिनों तक और बनी रह सकती हैं। मौसम के ऐसे बदले हालातो में ही मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।
 
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम तेज बारिश वाला ही रहने वाला है। मौसम विभाग के उत्तरी क्षेत्र के वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सिंह कहते हैं कि बेहतर है कि जो लोग छुट्टियों के दौरान पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहे हैं, वह एक बार मौसम विभाग की एडवाइजरी जरूर देख लें। दरअसल 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक छुट्टियां हैं, ऐसे में ज्यादातर लोगों ने पहाड़ों पर जाने की योजनाएं बनाई हैं। क्योंकि बीते कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में लगातार खतरनाक स्थिति बनी हुई है और लैंड स्लाइडिंग के चलते हाईवे भी बंद हो रहे हैं। ऐसे में बेहतर है कि पहाड़ों पर जाने से बचना चाहिए। डॉक्टर सिंह कहते हैं कि अगर बहुत जरूरी ना हो, तो इन छुट्टियों में पहाड़ों पर जाने की बजाय मैदानी इलाकों में घूमने जाना सुरक्षा के नजरिए से ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed