फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert issued for strong storms and heavy rain in several parts of country Bengal bridge Darjeeling

Weather: देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-भारी बारिश का अलर्ट जारी, बंगाल में भारी बरसात; दार्जिलिंग में बहा पुल

Sat, 20 Jun 2026 05:51 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता/रांची
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता/रांची Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 20 Jun 2026 05:51 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज गति से हवाएं चलने की वजह से आंधी आने की आशंका है। पश्चिम बंगाल में अगले चार दिनों के लिए बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 और 25 जून को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Alert issued for strong storms and heavy rain in several parts of country Bengal bridge Darjeeling
आज कैसा रहेगा देश का मौसम? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, दार्जिलिंग में पानी के तेज बहाव में एक पुल बह गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


हिमाचल के शिमला में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को छत से पानी टपकने के कारण बैगेज बेल्ट 5 और 6 कुछ समय के लिए बंद हो गईं। मौसम विभाग ने बंगाल के कई जिलों के लिए अगले चार दिन रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार में 200 मिमी से अधिक बारिश की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, शिमला-कुल्लू में बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। रोहतांग दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल की चंद्राघाटी, कुल्लू और राजधानी शिमला में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 और 25 जून को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 और 24 जून को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed