फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Delhi-NCR weather will be pleasant on the weekend, temperature will rise again

Weather Alert: वीकेंड पर सुहाना रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम,इस दिन से फिर बढ़ेगा पारा-सताएगी उमस; जानें वजह

Fri, 18 Jul 2025 06:41 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 06:41 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ सकता है। जबकी सप्ताहांत तक ये पारा 36 सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगले सप्ताह की शुरुआत से तापमान फिर से 35 से नीचे आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Weather Alert: Delhi-NCR weather will be pleasant on the weekend, temperature will rise again
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के समेत देशभर के अधिकांश इलाकों में बीते कुछ दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, अब राजधानी के लोगों की यह राहत खत्म होने वाली है। शनिवार शाम को हल्की व छिटपुट बारिश की संभावना है और रविवार को भी इसी तरह की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन सोमवार से तापमान बढ़ने के अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ सकता है। जबकी सप्ताहांत तक ये पारा 36 सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगले सप्ताह की शुरुआत से तापमान फिर से 35 से नीचे आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई मेट वेदर का कहना है कि, सफदरजंग वेधशाला में 5 मिमी और पालम हवाई अड्डे पर सबसे ज्यादा 17 मिमी वर्षा दर्ज हुई। हालांकि, दिल्ली में बारिश का वितरण अब भी असमान बना हुआ है। 1 से 18 जुलाई के बीच सफदरजंग में कुल 120 मिमी बारिश हुई है, जबकि पूरे जुलाई का औसत सामान्य 195.8 मिमी है। वहीं, पालम में 226.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है, जो औसत 188.7 मिमी से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान और पंजाब पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब पूरी तरह से पाकिस्तान के मध्य भागों में शिफ्ट हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों में बना डिप्रेशन अब उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग ग्वालियर के पास पहुंच गया है। यह मौसम प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी और मध्य प्रदेश व राजस्थान के सटे हुए हिस्सों को प्रभावित करेगी। इस सिस्टम की चक्रवातीय हवाएं ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों तक फैली हुई हैं। राजस्थान और पाकिस्तान की दो सक्रिय प्रणालियों को जोड़ने वाला पूर्व-पश्चिम ट्रफ दिल्ली के दक्षिण में गुजर रहा है, लेकिन ज्यादा दूर नहीं है। यही स्थिति आज रात फिर से गरज-चमक के साथ बारिश को सक्रिय कर सकती है।


एजेंसी का अनुमान है कि, जैसे-जैसे डिप्रेशन पश्चिम की ओर बढ़ेगा और उसकी ताकत कमजोर होगी, वैसे-वैसे ट्रफ दिल्ली के उत्तर की ओर खिसकने की प्रवृत्ति दिखाएगा। ट्रफ की इस गतिशीलता से हल्की और छिटपुट वर्षा की गतिविधियाँ होती रहती हैं। रविवार को हल्की व छिटपुट बारिश की संभावना है।ट्रफ का उत्तर की ओर बढ़ेगा और इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के ऊपर सक्रिय रहेगा। जिससे अगले सप्ताह तक रुक-रुक मानसूनी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed