फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wear bikini or hijab is womens choice, this statement of Priyanka Gandhi will increase the ruckus

Hijab Controversy: ' बिकिनी पहनें या हिजाब यह महिलाओं की पसंद', प्रियंका गांधी का बयान, भाजपा ने किया मलाला का विरोध

Wed, 09 Feb 2022 10:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Feb 2022 10:43 AM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाएं क्या पहनें यह अधिकार भारत के संविधान से मिला है। संविधान कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।

विज्ञापन
Wear bikini or hijab is womens choice, this statement of Priyanka Gandhi will increase the ruckus
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद में अब मलाला युसूफजई के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी कूद गई हैं। प्रियंका के बयान से यह विवाद और तूल पकड़ सकता है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि महिलाएं बिकिनी पहनें या हिजाब, यह उनकी पसंद है। इस मामले में किसी को सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब तेजी से फैलता जा रहा है। इसे लेकर देश-विदेश से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई ने बुधवार को बैठक बुलाई है, इसमें हिजाब विवाद पर विचार होगा। राज्य में तीन दिन के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट किया
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'बिकिनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनें और यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाला ने की अपील, तालिबान ने यह कहा
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला ने महिलाओं को पढ़ने से वंचित नहीं करने की अपील की है। उधर, अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने भी इस पर अपनी राय प्रकट की है। तालिबान का कहना है कि अफगानिस्तान में महिलाओं को पर्दे में रहना होगा।  


भाजपा नेता रवि ने किया मलाला के बयान का विरोध
इस बीच, नोबेल विजेता मलाला युसूफजई के बयान का कर्नाटक के भाजपा नेता सीटी रवि ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सवाल किया कि मलाला भारत के आंतरिक मामलों में कैसे बोल सकती हैं? भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय का कहना है कि कुरान का पहला शब्द है इकरा जिसका मतलब पढ़ाई है, लेकिन कर्नाटक में हम जो कुछ भी देख रहे हैं वह ज्ञान की खोज तो बिल्कुल नहीं है। यह शिक्षा को छोड़कर सब कुछ है। धर्म के नाम पर युवतियों को शिक्षा की जगह हिजाब चुनने को कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed