फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weak foundation of pillar led to collapse of Ghatkopar billboard Mumbai

घाटकोपर: अब तक 16 की मौत, पूर्व ATC अधिकारी-बीवी के साथ दबे, अग्निशमन विभाग बोला- नींव कमजोर, हादसा तय था

Wed, 15 May 2024 10:03 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2024 10:03 PM IST
सार

सोमवार शाम को आई आंधी-बारिश के कारण घाटकोपर के छेदा नगर में एक पेट्रोल पंप पर 120 x 120 फीट का होर्डिंग गिर गया था। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में पूर्व ATC अधिकारी और उनकी बीवी के भी दबे होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी के मुताबिक नींव कमजोर थी ऐसे में हादसा तय था।

विज्ञापन
Weak foundation of pillar led to collapse of Ghatkopar billboard Mumbai
घाटकोपर हादसे में दबे वाहन (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बिलबोर्ड के खंभे की नींव बहुत कमजोर थी। कमजोर नींव के कारण यह ढह गया। बिलबोर्ड की नींव लगभग पांच से छह फीट ही गहरी थी और बिलबोर्ड के 120X120 फीट के आकार के लिए यह गहराई काफी नहीं थी। हादसा होना ही था, उस दिन नहीं तो किसी और दिन लेकिन हादसा होना तो पक्का था। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल को साफ करने में करीब 24 घंटे लगेंगे। वहां मौजूद तीन अन्य अवैध बिलबोर्ड्स को हटाने में करीब सात दिन लगेंगे। इनका आकार 80X80 फीट है। पिछले 48 घंटे से अधिक समय से खोज और बचाव अभियान जारी है। कई दोपहिया वाहन सहित कई गाड़ियां बिलबोर्ड में फंसी हुई हैं।
विज्ञापन


पूर्व एटीसी अधिकारी की तलाश जारी, पत्नी के भी होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका
यही कारण है कि बिलबोर्ड में फंसी गाड़ियों को निकालने के लिए घाटकोपर में राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। लापता लोगों की तलाश के लिए मंगलवार रात से ही पीड़ित परिवार के सदस्य और दोस्त घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक सेवानिवृत्त एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) महाप्रबंधक मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मनोज चंसोरिया मार्च में मुंबई एटीसी में महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए और जबलपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर लौटने के दौरान कटा संपर्क
चंसोरिया की पत्नी अनीता के चचेरे भाई ने बताया कि दंपती कुछ दिन पहले ही निजी काम के लिए मुंबई आया था। सोमवार को हादसे के समय दोनों अपनी लाल कार में वापस जबलपुर जा रहे थे। हादसे से पहले दोनों से बात हुई थी। जब चंसोरिया के मोबाइल फोन का लोकेशन ट्रैक किया गया तो इसी पेट्रोल पंप के पास दिखा, जहां होर्डिंग गिरा है। ऐसे में आशंका है कि ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर मौजूद होने के दौरान ही होर्डिंग गिर गया। अनीता के चचेरे भाई ने बताया कि दंपती का बेटा अमेरिका में बस गया है। उसे भी सूचना भेजी गई है और वह भारत रवाना हो चुका है। बुधवार या गुरुवार को उसके मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। एटीसी गिल्ड के यूनियन नेता प्रशांत श्रीवास्तव ने मनोज को जमीन से जुड़ा व्यक्ति और अच्छा इंसान बताया।

कब हुआ हादसा
गौरतलब है कि सोमवार शाम को आई आंधी-बारिश के कारण घाटकोपर के छेदा नगर में एक पेट्रोल पंप पर 120 x 120 फीट का होर्डिंग गिर गया था। बुधवार को कार से दो लोगों के शव बरामद किए हैं, जिसके बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 16 हो गया है। वहीं, 75 अन्य घायल हो गए हैं। 

बिलबोर्ड के मालिक पर 23 केस पहले से दर्ज
पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि बिलबोर्ड लगाने वाली एजेंसी के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही उसे दुष्कर्म के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। जनवरी में उसे मुलुंड पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। पंतनगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज है। भिंडे ने 2009 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि 2017-18 में भारतीय रेलवे के वाणिज्यिक विभाग ने उसे काली सूची में डाल दिया था।

बीएमसी ने कहा- अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई होगी
मामले में बीएमसी ने मंगलवार को कहा था कि अनुमति के बिना लगाए गए सभी होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया था कि बीएमसी और जीआरपी के बीच विवाद था। इसलिए पेट्रोल पंप वाले बिलबोर्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर कहा कि घाटकोपर में जीआरपी की जमीन पर शेष तीन होर्डिंग्स को हटाने के साथ अभियान शुरू होगा। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने सभी नगर निगम अधिकारियों और सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपने संबंधित वार्डों में हमारी अनुमति के बिना लगाए गए होर्डिंग्स को तुरंत हटाएं। अगले कुछ दिनों में यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed