फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We will not discontinue Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojna in Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel

चाहे कितनी भी बाधा डाले केंद्र, छत्तीसगढ़ में बंद नहीं होगी राजीव गांधी न्याय योजना : मुख्यमंत्री बघेल

Wed, 06 Jan 2021 07:48 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 06 Jan 2021 07:48 AM IST
विज्ञापन
We will not discontinue Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojna in Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को धान की खरीद को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। बघेल ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने केवल 24 लाख मीट्रिक टन धान ही छत्तीसगढ़ सरकार से लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र पर राजीव गांधी न्याय योजना को बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया। बघेल ने कहा कि केंद्र चाहे कितनी भी बाधाएं डाले, लेकिन राज्य में राजीव गांधी न्याय योजना बंद नहीं होगी। 

विज्ञापन


किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने सेंट्रल पूल में 60 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्र सरकार से खरीदने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने केवल 24 लाख मीट्रिक टन चावल ही छत्तीसगढ़ सरकार से लिया है। इस मामले में उनकी बात सीधी प्रधानमंत्री से हुई थी, जिसके बाद यह धान लिया गया है। बघेल ने दावा किया कि केंद्र ने 60 लाख मीट्रिक टन धान छत्तीसगढ़ से खरीदने की सहमति दी थी, लेकिन रविवार को केंद्र ने कहा कि वे 24 लाख मीट्रिक टन धान की ही खरीद करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा किसानों को कर रही गुमराह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक साक्षात्कार में कहा, राज्य की भाजपा इकाई केंद्र को यह बताकर गुमराह कर रही है कि राज्य में धान की खरीद एमएसपी पर नहीं हो रही है। बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों के बोनस को लेकर विपक्ष हमारी सरकार पर निशाना साध रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गरीबों के धान में धांधली का आरोप लगा दिया। विपक्ष केवल किसानों को गुमराह कर रहा है। जबकि हमने किसानों को तीन किस्तों में बोनस की राशि बांट दी है, जबकि अगली किस्त भी जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल ने इस मामले को षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से वादाखिलाफी के चलते ही चुनाव हारी थी। अब भाजपा किसानों के बोनस को लेकर लगातार हमारी सरकार पर आरोप लगा रही है ताकि किसानों को बरगलाया जा सके।बघेल ने कहा कि राज्य की भाजपा इकाई और केंद्र सरकार मिलकर राज्य की राजीव गांधी योजना में बाधा डाल रही है। वे चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन राज्य में राजीव गांधी न्याय योजना बंद नहीं होगी।


भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा भले ही हमारी सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश में जुटी है, लेकिन हम तो गोबर भी खरीद रहे हैं और किसानों के हित के लिए लगातार प्रयास भी कर रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने रविवार को छत्तीसगढ़ सरकार से 24 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का फैसला किया है। इसके बाद से छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र पर हमलावर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed