फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We will grant medical visa in all bonafide Pakistan cases pending says Sushma Swaraj

सुषमा ने दिखाई पाक पर दरियादिली, जरूरतमंदों को दिया मेडिकल VISA का तोहफा

Wed, 16 Aug 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 16 Aug 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
We will grant medical visa in all bonafide Pakistan cases pending says Sushma Swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गंभीर बीमारी का भारत में इलाज करवाने के लिए वीजा का आवेदन करने वाले पाकिस्तानियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तोहफा दिया है। उन्होंने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ऐलान किया है कि हमारे पास पाकिस्तानी लोगों के लंबित जो भी वास्तविक मामले पड़े हैं, हम उन सभी को मेडिकल वीजा मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी है।
गौरतलब है कि विदेश मंत्री ट्विटर पर बहुत ऐक्टिव रहती हैं और वह किसी भी पाकिस्तानी व्यक्ति को मदद मांगने पर भारत इलाज कराने आने का वीजा उपलब्ध कराती हैं। बताते चलें कि बीती 13 अगस्त को फैजा तनवीर नाम की पाकिस्तानी लड़की ने विदेश मंत्री को ट्वीट करके इलाज कराने के लिए भारत आने का वीजा मुहैया कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी लड़की तनवीर ने सुषमा को ट्वीट कर लिखा था कि प्लीज मेरी मदद कीजिए, मेरी जान बचा लीजिए मैडम। मैडम आप मेरे लिए मां हैं। प्लीज मुझे मेडिकल वीजा दे दें, इस 70वीं आजादी के साल की खुशी में मेरी मदद करें। जिसके बाद सुषमा ने दरियादिली दिखाते हुए तनवीर को वीजा देने का आदेश सोमवार को जारी कर दिया है।

इससे पहले तनवीर को पाकिस्तान के हाईकमीशन ने वीजा देने से इंकार कर दिया था। बता दें कि तनवीर के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें चीन जाने की सलाह तक भी दे डाली थी। फैजा तनवीर 25 वर्षीय पाकिस्तानी युवती है जो कि खतरनाक मुंह के कैंसर से जूझ रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तनवीर गाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ डेन्टल कॉलेज आकर इलाज कराना चाहती थीं। इलाज के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये भी एडवांस में जमा कराए।

इन सबके बावजूद पाकिस्तान ने उनके मेडिकल वीजा एप्लीकेशन को नकार दिया। फैजा की मां ने कहा कि दोनों देशों के खराब रिश्तों की वजह से उनकी बेटी के इलाज के लिए वीजा नहीं मिला। सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्विटर पर फैजा को वीजा देने की घोषणा की।


सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।

पढ़ें- पाकिस्तानी फैजा ने कहा 'मां' तो पिघल गया सुषमा का दिल

एक अन्य मामले में अभी पिछले दिनों पाकिस्तान के चार महीने के रोहान के दिल के छेद का नोएडा के अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद के चलते बच्चे के पिता को भारत आकर इलाज कराने के लिए मेडिकल वीजा नहीं मिल पा रहा था, लेकिन फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से तुरंत मेडिकल वीजा मिल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed