{"_id":"5fca6f388ebc3ecfd7398271","slug":"we-will-fight-the-bjp-in-a-democratic-way-aimim-president-asaduddin-owaisi-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद निकाय चुनाव: जनादेश से आहत ओवैसी, बोले- कल से ही काम शुरू, भाजपा से लोकतांत्रिक तरीकों से लड़ेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद निकाय चुनाव: जनादेश से आहत ओवैसी, बोले- कल से ही काम शुरू, भाजपा से लोकतांत्रिक तरीकों से लड़ेंगे
Fri, 04 Dec 2020 10:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 44 सीट दर्ज करने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि, मैंने सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों से बात की है और उन्हें कल से ही अपना काम शुरू करने के लिए कह दिया है। ओवैसी ने आगे कहा कि हम भाजपा के साथ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे। हमें भरोसा है कि तेलंगाना के लोग राज्य में अपने पदचिन्हों का विस्तार करने से भाजपा को रोकेंगे।
विज्ञापन
We will fight the BJP in a democratic way. We are confident that people of Telangana will stop BJP from expanding its footprints in the state: AIMIM President Asaduddin Owaisi in Hyderabad https://t.co/ENu2UZ0UaB pic.twitter.com/0I112H0A4V
— ANI (@ANI) December 4, 2020विज्ञापन
नतीजों से खुश नड्डा ने साधा निशाना
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी के लिए ऐतिहासिक परिणाम पीएम मोदी के प्रति लोगों के असमान समर्थन को दर्शाता है। हैदराबाद के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव (2023) के परिणाम क्या होंगे। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि तेलंगाना के लोगों ने भ्रष्ट केसीआर सरकार को अलविदा कहने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मुझे उलाहना दी गई थी: जेपी नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब चुनाव चल रहे थे तो मुझे उलाहना दी गई थी कि गली के चुनाव में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष आया है और उस समय भी हमने कहा था कि ये एक तरीके से हैदराबाद की जनता का निरादर है।
बता दें कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में टीआरएस ने 55 सीटों के साथ जीत दर्ज की है। भाजपा 48 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। ओवैसी की पार्टी एआईएसआईएम को 44 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस दो सीटों के साथ चौथे स्थान पर रही।