फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   we the people of india call Two minutes mourning on jan 30 on CAA. NRC protest

30 जनवरी को दो मिनट के लिए ठहर जाएगा देश, CAA, NRC और NPR के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2020 07:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Jan 2020 07:36 PM IST
सार

  • वी द पीपुल ऑफ इंडिया के नेतृत्व में लगभग सौ छात्र, किसान और मजदूर संगठन लेंगे भाग
  • आयोजन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक
  • वाहन चालकों और फैक्टरी मालिकों से दो मिनट देने की अपील

विज्ञापन
we the people of india call Two minutes mourning on jan 30 on CAA. NRC protest
शाहीन बाग में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीस जनवरी के दिन पूरा देश दो मिनट के लिए लगभग ठहर सा  जाएगा। इस दिन महात्मा गांधी का शहीद दिवस है। एक संस्था वी द पीपुल ऑफ इंडिया (We The People Of India) ने इस दिन पूरे देश में दो मिनट के लिए मौन रखने की अपील की है। यह मौन शाम 05:17 से शुरू होकर अगले दो मिनट यानी 05:19 तक चलेगा।

विज्ञापन


इसके बाद अपने-अपने स्थानों पर राष्ट्रगान गाया जाएगा। यह मौन महात्मा गांधी को याद करने के साथ-साथ देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम, एनपीआर और एनसीआर जैसे कानूनों के विरोध में भी आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


संस्था की अपील है कि इसी समय (शाम 05:17 से - 05:19 तक) सभी वाहन चालक जैसे  कार, ट्रक, बस, साइकिल चालक अपने वाहनों को दो मिनट के लिए रोक दें। इस समय पर देश की सभी फैक्ट्रियों में दो मिनट के लिए काम पूरी तरह रोक देने की भी योजना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह आयोजन पूरी तरह गैर-राजनीतिक रखा गया है, लेकिन सभी से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी  

दिल्ली में यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर आयोजित किया जाएगा। यहां लगभग चार किलोमीटर एक मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र यूनिवर्सिटी से लेकर राजघाट तक मार्च करेंगे।


संस्था ने अपने साथ जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे अनेक यूनिवर्सिटीज के छात्रों के अलावा सैकड़ों मजदूर और किसान संगठनों के साथ होने का दावा किया है।

31 को है बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

इसके अगले ही दिन यानी 31 जनवरी और एक फरवरी को भारतीय बैंक संघ के बैनर तले लाखों बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है। वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे पर बुलाई गई इस हड़ताल को भी व्यापक समर्थन मिलने की उम्मीद की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed