{"_id":"6173e337cca78572fb1075e1","slug":"we-re-waiting-for-a-license-from-dcgi-for-the-children-s-vaccine-dr-krishna-ella-chairman-bharat-biotech","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बायोटेक ने कहा: 100 करोड़ वैक्सीन बड़ी उपलब्धि, अब हमें बच्चों के लिए वैक्सीन के लाइसेंस का इंतजार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बायोटेक ने कहा: 100 करोड़ वैक्सीन बड़ी उपलब्धि, अब हमें बच्चों के लिए वैक्सीन के लाइसेंस का इंतजार
Sat, 23 Oct 2021 03:55 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 23 Oct 2021 03:55 PM IST
सार
भारत बायोटेक के चेयरमैन डॉ. कृष्ण इल्ला ने कहा कि नाक से दी जाने वाली दवा का दो चरणों का ट्रायल पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Bharat Biotech MD Dr. Krishna Ella
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत ने टीकाकरण के अभियान को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है। देश में 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन लोगों को दी चुकी है। कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के चेयरमैन डॉ. कृष्ण इल्ला ने बच्चों के लिए वैक्सीन को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। ऐसा सरकार और नागरिकों दोनों के प्रयासों से संभव हो सका है। हम डीसीजीआई से बच्चों के लिए वैक्सीन का लाइसेंस मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
India has done an amazing job in achieving 100 crore vaccination mark with collective efforts right from govt to citizens. We're waiting for a license from DCGI for the children's vaccine: Dr Krishna Ella, Chairman & MD, Bharat Biotech pic.twitter.com/IyyaDL3ghB
— ANI (@ANI) October 23, 2021
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नाक से दी जाने वाली दवा का हमने दो चरणों का ट्रायल पूरा कर लिया है। इससे कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।