{"_id":"6738c94355f3ec393d096fa1","slug":"we-need-a-british-trump-ex-pm-liz-truss-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Liz Truss: 'हमें एक ब्रिटिश ट्रंप की जरूरत है....', ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Liz Truss: 'हमें एक ब्रिटिश ट्रंप की जरूरत है....', ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस का बड़ा बयान
Sat, 16 Nov 2024 10:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:04 PM IST
सार
Liz Truss: ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कहा कि उनके देश में बदलाव लाने के लिए अब एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो वहां की प्रणाली में बदलाव ला सके और इसके लिए खुद भी आग में उंगलियां डालने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
लिज ट्रस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने शनिवार को कहा कि उनके देश की नौकरशाही में सबसे अच्छे सुधार के लिए अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की तरह एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन को 'ब्रिटिश ट्रंप' की जरूरत है। लेकिन सवाल यह है कि वह कौन व्यक्ति हो सकता है।
विज्ञापन
'वैश्विक राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा भारत'
नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत और ब्रिटेन के संबंधों पर ट्रस ने कहा कि इस समय संबंध बहुत सकारात्मक हैं और दोनों देशों के लिए व्यापार, रक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में बहुत बड़े अवसर हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और ब्रिटेन के बीच जल्द मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) हो जाएगा। ट्रस ने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक राजनीतिक में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
विज्ञापन
ट्रस ने ब्रिटेन की नौकरशाही की आलोचना की
ट्रस ने कहा कि क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह) में भारत की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, खासकर जब चीन से बढ़ते हुए खतरे को देखा जा रहा है। उन्होंने भारत को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि उसका प्रभाव और बढ़ने वाला है। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, यूरोप गिरावट की ओर जा रहा है और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की प्रति व्यक्ति आय अमेरिकी आंकड़ों से काफी कम है। ट्रस ने ब्रिटिश नौकरशाही की भी आलोचना की और कहा कि इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
'ब्रिटेन को चाहिए ब्रिटिश ट्रंप, जो खुद भी तैयार रहे'
ट्रस ने कहा कि ब्रिटेन में अमेरिका के 'टी-पार्टी' और 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' जैसे एक आंदोलन की जरूरत है, जिनके जरिए बदलाव आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन में बदलाव लाने के लिए अब एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो ब्रिटेन की प्रणाली में बदलाव ला सके और इसके लिए खुद भी आग में उंगलियां डालने के लिए तैयार रहे।
'लगातार सफल हो रही पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार'
जब ट्रस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भर में अधिकांश सरकारें बाहर हो गईं, लेकिन भारत में पीएम मोदी की सरकार लगातार सफल हो रही है। यह भारत के आर्थिक सुधारों की सफलता को बताता है। ट्रस ने विश्व शक्ति में बदलाव की बात की और कहा कि हाल के वर्षों में कई देशों में सत्ता सत्तावादी शासन की ओर बढ़ी है, खासकर ईरान, रूस और चीन जैसे देशों में। हालांकि, भारत और चीन के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत एक लोकतंत्र है, जो कानून के शासन और स्वतंत्रता के लिए खड़ा है।