फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   we'll continue protesting till PM doesn't apologize:Nana Patole

महाराष्ट्र पर पीएम की टिप्पणी: नाना पटोले बोले, मोदी के माफी मांगने तक जारी रहेगा विरोध-प्रदर्शन 

Mon, 14 Feb 2022 04:09 PM IST
Amit Mandal एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 14 Feb 2022 04:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
we'll continue protesting till PM doesn't apologize:Nana Patole
नाना पटोले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा में महाराष्ट्र को लेकर पीएम के बयान पर सियासत गर्म है और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले इसे लेकर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। नाना पटोले ने आज कहा कि महाराष्ट्र के बारे में पीएम मोदी ने जो कहा वह गलत है। देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर विरोध आज के लिए समाप्त हो गया है, लेकिन हम तब तक विरोध जारी रखेंगे जब तक पीएम माफी नहीं मांगते। 

विज्ञापन


पटोले ने कहा, भाजपा इस विरोध को हिंसक बनाना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। गांधी जी की अहिंसा की विचारधारा के साथ कांग्रेस काम करेगी। भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने एक महिला पुलिस अधिकारी को काटा। उन्होंने बेशर्मी की हदें पार कर दी हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कही थी यह बात
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन के समय महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों के पलायन को लेकर कहा था, कांग्रेस के नेताओं ने क्या किया? वह मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर खड़े रहे और उन्हें मुफ्त में टिकट बांटकर मुंबई से जाने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने लोगों को जाने के लिए इसलिए प्रोत्साहित किया जिससे महाराष्ट्र पर बोझ कम हो सके। आप उत्तर प्रदेश जाइए, आप बिहार जाइए। जाइए, वहां कोरोना फैलाइए। आपने यह पाप किया और अफरा-तफरी का माहौल तैयार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed