फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We did not talk about Jaspal Atwal with PM narendra Modi says Canadian PM Justin Trudeau

PM मोदी और मैंने जसपाल अटवाल के बारे में बात नहीं की: जस्टिन त्रूदो

Fri, 23 Feb 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
We did not talk about Jaspal Atwal with PM narendra Modi says Canadian PM Justin Trudeau
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो - फोटो : ANI

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो 7 दिनों की भारत यात्रा पर आए हुए हैं। त्रूदो की भारत यात्रा का आज छठा दिन है। बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिस त्रूदो का भारत दौरा विवादों में है, जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल को डिनर में बुलाए जाने के मसले पर सफाई दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान जसपाल अटवाल के बारे में बात होने के सवाल पर कनाडा के पीएम ने कहा कि हमने इस बारे में बात नहीं की। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में आगे कहा कि वह स्थिति स्वीकार करने लायक नहीं थी। जैसा कि मैंने कल कहा था कि उसे नहीं बुलाना चाहिए था। जिस सांसद ने उसे बुलाया मैं कनाडा में उससे बात करूंगा। 
विज्ञापन


पीएम जस्टिन त्रूदो ने कहा कि मैं कनाडाई सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री के बीच के संबंधों को रिफ्रेश और नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हूं। हम जानते हैं कि यह कई कनाडाई लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संबंध है। हम आगे बढ़ने के लिए निवेश को गहन करने के तरीके तलाशेंगे और उस रिश्ते को सुधारने के लिए कई जरूरी कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कनाडा और अन्य जगहों में विभिन्न समुदायों में कई आयोजनों पर पारंपरिक कपड़े पहनने के लिए लंबे समय से जाना जाता हूं। मेरे परंपरागत कपड़े पहनने पर लोगों का रिएक्शन भारत-कनाडाई दोस्ती के बारे में बेहद उत्साहजनक है। 


गौरतलब है कि भारत आने पर पीएम जस्टिस त्रूदो के सम्मान में कनाडा के उच्चायुक्त द्वारा दिए जाने वाले डिनर में खालिस्तनी आतंकी जसपाल अटवाल को निमंत्रण दिया गया और इससे पहले मुंबई में अटवाल का त्रूदो की पत्नी सोफी त्रूदो के साथ डिनर की तस्वीर ने दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्ते का जायका बिगाड़ दिया। 


हालांकि इस मामले में भारत की ओर से आपत्ति जताने के बाद पीएम त्रूदो ने अटवाल को दिए गए निमंत्रण को भूल माना और कहा कि अब इस भूल को सुधार लिया गया है। वैसे भी त्रूदो और उनकी पार्टी द्वारा कनाडा में खालिस्तानी आतंकयों को समर्थन के कारण उनकी भारत यात्रा को तवज्जो न मिलने की चर्चा थी। 


दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब वर्ष 1986 में वैंकूवर आइलैंड में कैबिनेट मंत्री मलकीयत सिंह सिधू के हत्या के प्रयास के आरोपी आतंकी अटवाल की पीएम त्रूदो की पत्नी के साथ मुंबई में डिनर लेते फोटो वायरल हो गया। इसके तत्काल बाद यह जानकारी सामने आई कि पीएम त्रूदो के सम्मान में आयोजित डिनर में अटवाल को भी निमंत्रण दिया गया था। 

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि 'अटवाल को वीजा कैसे मिला फिलहाल यह जांच का विषय है, हालांकि कनाडा ने उसको दिया आमंत्रण कैंसल कर दिया है। कनाडा के उच्चायोग से इस संबंध में जानकारी मांगी जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed