फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We are together at home: Sharad Pawar on Ajit Pawar

Sharad Pawar: 'हम घर पर साथ हैं', अजित पर बोले शरद पवार; MVA के सीएम चेहरे से लेकर तिरुपति विवाद पर कही यह बात

Mon, 23 Sep 2024 03:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

पिछले साल जुलाई में अजित पवार ने अपने चाचा से अलग होकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में हिस्सेदारी कर ली थी। इसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया गया था। हाल ही में सत्तारूढ़ गठबंधन के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी तो वह महायुति से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
We are together at home: Sharad Pawar on Ajit Pawar
अजित पवार और शरद पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह और भतीजे अजित पवार एक परिवार के रूप में साथ हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अजित पवार एक अलग राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। तटीय कोंकण क्षेत्र के चिपलून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्गज राजनेता ने कहा कि घरात तारी एकतरच आहेत (कम से कम हम घर पर साथ हैं)। वह राज्य में विभिन्न हलकों से मांग के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि चाचा-भतीजे की जोड़ी को एक बार फिर साथ आना चाहिए।

विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में अजित पवार ने अपने चाचा से अलग होकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में हिस्सेदारी कर ली थी। इसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया गया था। हाल ही में सत्तारूढ़ गठबंधन के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी तो वह महायुति से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


अजित पवार पर यह भी बोले
अजित पवार की हालिया टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती में सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला एक गलती थी? शरद पवार ने कहा कि वह एक अलग पार्टी में हैं। हमें किसी अन्य पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों पर टिप्पणी क्यों करनी चाहिए? 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या एमवीए में सीएम उम्मीदवार तय?
यह पूछे जाने पर कि क्या एनसीपी (सपा), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा तय कर लिया है? शरद पवार ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह इस समय कोई जरूरी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जब आपातकाल के बाद चुनाव हुए थे, तो मतदान से पहले मोरारजी देसाई के पीएम उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि हमारा (एमवीए) प्रयास समाजवादी पार्टी और किसानों और श्रमिकों की पार्टी जैसी अन्य पार्टियों की मदद से महाराष्ट्र में एक प्रगतिशील विकल्प देना है। हमारा मानना है कि महाराष्ट्र के लोगों ने आगामी चुनावों में हमें (एमवीए) मौका देने का मन बना लिया है।


तिरुपति मंदिर को लेकर कही यह बात
आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि जगनमोहन रेड्डी के सीएम रहने के दौरान तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए 'पशु वसा' वाले घटिया घी का इस्तेमाल किया गया था? पवार ने कहा कि अगर कुछ भी मिलाया गया था, तो यह बहुत गलत है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed