फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We are in NDA going to the meeting in Delhi Chandrababu Naidu puts an end to speculations LS Polls results

LS Polls: 'हम NDA में हैं, दिल्ली में होने वाली बैठक में जा रहा हूं', चंद्रबाबू नायडू ने लगाया अटकलों पर विराम

Wed, 05 Jun 2024 11:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Jun 2024 11:47 AM IST
सार

नायडू ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए गठबंधन बनाया गया है। 55.38% वोट पड़े हैं। टीडीपी को 45% और YSRCP को 39% वोट मिले। कई टीडीपी कार्यकर्ताओं की रातों की नींद उड़ गई है और उन्हें प्रताड़ित किया गया है। यहां तक कि राज्य में मीडिया को भी बाधित किया गया और मीडिया हाउसों पर सीआईडी मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
We are in NDA going to the meeting in Delhi Chandrababu Naidu puts an end to speculations LS Polls results
N. Chandrababu Naidu - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने बंपर जीत दर्ज की है। एनडीए के साथ लड़े चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भी 300 के आंकड़े से चूक गया। तब से ही अटकलें लगाई जाने लगीं कि तेदेपा और जदयू से 'INDIA' के घटक दल बात करेंगे और उन्हें अपने साथ आने के लिए मनाएंगे।

विज्ञापन


इस बीच तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आप हमेशा खबरें चाहते हैं। मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम NDA में हैं, मैं NDA की बैठक में जा रहा हूं। चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली जाने से पहले यह मेरी पहली प्रेस वार्ता है। मैं मतदाताओं के समर्थन से बहुत खुश हूं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आम बात है। इतिहास में कई राजनीतिक नेताओं और पार्टियों को बाहर कर दिया गया है। यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। यहां तक कि विदेशों से भी मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने के लिए अपने गृहनगर लौट आए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए गठबंधन बनाया गया है। 55.38% वोट पड़े हैं। टीडीपी को 45% और YSRCP को 39% वोट मिले। कई टीडीपी कार्यकर्ताओं की रातों की नींद उड़ गई है और उन्हें प्रताड़ित किया गया है। यहां तक कि राज्य में मीडिया को भी बाधित किया गया और मीडिया हाउसों पर सीआईडी मामले दर्ज किए गए।



आंध्र के चुनावी नतीजे
आंध्र प्रदेश में तेदेपा, भाजपा और जन सेना पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। उनके गठबंधन ने यहां कुल 175 सीटों में से 164 पर जीत हासिल की। इनमें तेदेपा को 135, भाजपा को आठ और जनसेना को 21 सीटें मिलीं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में तेदेपा ने 16, भाजपा ने तीन और जनसेना ने दो लोकसभा सीटें भी जीतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed