{"_id":"5d1072368ebc3e13146a494d","slug":"we-achieved-our-military-objective-in-balakot-air-strike-bs-dhanoa-indian-air-chief-marshal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट स्ट्राइक: IAF चीफ बीएस धनोआ बोले- भारतीय वायुक्षेत्र में नहीं घुसे पाक विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बालाकोट स्ट्राइक: IAF चीफ बीएस धनोआ बोले- भारतीय वायुक्षेत्र में नहीं घुसे पाक विमान
Mon, 24 Jun 2019 03:33 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 24 Jun 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Birender Singh Dhanoa
- फोटो : ANI
कारगिल युद्ध के 20 साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने बालाकोट स्ट्राइक को लेकर कहा कि हमले के दौरान हमने अपने सैन्य लक्ष्य को प्राप्त किया लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाया।
उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को हुए डॉग फाइट के दौरान पाकिस्तान हमारे हवाई क्षेत्र में नहीं आया। हमारा उद्देश्य आतंकी शिविरों पर हमला करना था और उनका उद्देश्य हमारी सेना के ठिकानों को निशाना बनाना था। हमने अपना सैन्य उद्देश्य हासिल किया। उनमें से किसी ने भी हमारे क्षेत्र में नियंत्रण रेखा को पार नहीं किया।
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख ने पाकिस्तान द्वारा अपने वायुक्षेत्र को बंद करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है जो उनकी समस्या है। हमारी अर्थव्यवस्था जीवंत है और हवाई यातायात इसका बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आपने देखा है कि वायु सेना ने हमारे नागरिक हवाई यातायात को कभी नहीं रोका है।
उन्होंने कहा, '27 फरवरी 2019 को केवल 2-3 घंटे के लिए हमने श्रीनगर एयरस्पेस को बंद किया था। पाकिस्तान के साथ तनाव हमारे सिविल एविएशन को बाधित नहीं करता क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था उनसे कहीं ज्यादा बड़ी और मजबूत है।'

Trending Videos
एएन 32 विमानों के उड़ान पर नहीं लगेगी रोक
AN-32
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में एएन 32 विमानों का परिचालन अभी बंद नहीं किया जाएगा क्योंकि हमारे पास इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। हाल ही में असम के जोरहट से उड़ान भरने के बाद एयरफोर्स का एएन-32 विमान हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें 13 वायुसेना कर्मी शहीद हो गए थे।