फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WBSSC SCAM: ED reveals, Arpita and Partha Chatterjee used to joyrides in expensive cars and also used to party

WBSSC SCAM: 'महंगी कारों में घूमते थे अर्पिता और पार्थ चटर्जी, पार्टियां भी करते थे, ईडी ने किया खुलासा

Sat, 30 Jul 2022 11:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 30 Jul 2022 11:43 PM IST
सार

ईडी अधिकारी ने कहा कि मुखर्जी के पांच बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन खातों में कुल करीब दो करोड़ रुपए मिले हैं। हमें संदेह है कि इन खातों का इस्तेमाल कई लेन-देन करने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
WBSSC SCAM: ED reveals, Arpita and Partha Chatterjee used to joyrides in expensive cars and also used to party
SSC स्कैम में फंसे पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी (बाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसी अर्पिता मुखर्जी की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अर्पिता मुखर्जी के कम से कम पांच बैंक खातों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी द्वारा संचालित कई शेल कंपनियों से जुड़े अन्य बैंक खाते भी ईडी की जांच के दायरे में हैं। ईडी ने यह भी बताया है कि पार्थ चटर्जी अर्पिता को अपने साथ लग्जरी कारों में ले जाते थे। वे अक्सर महंगी गाड़ियों में घूमा करते थे। उन्होंने ये भी बताया है कि दोनों पार्टियां भी किया करते थे। 

विज्ञापन


पांच बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू
ईडी अधिकारी ने कहा कि मुखर्जी के पांच बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन खातों में कुल करीब दो करोड़ रुपए मिले हैं। हमें संदेह है कि इन खातों का इस्तेमाल कई लेन-देन करने के लिए किया गया था और आगे की जांच जारी है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि हमने संबंधित अधिकारियों से इन खातों की जानकारी मांगी है। खातों को देखने के बाद, हम अपनी अगली कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगें। 
विज्ञापन


गाड़ी का इसलिए करते थे इस्तेमाल
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों ने अर्पिता मुखर्जी की चार हाई-एंड कारों की तलाश भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी की दो कारें थीं, एक मर्सिडीज और एक मिनी कूपर। इन वाहनों का इस्तेमाल मंत्री पार्थ चटर्जी और उनके सहयोगी मुखर्जी मजे करने के लिए करते थे। ईडी ने यह भी बताया क इन दो वाहनों के अंदर वो पार्टियां भी करती थीं। उन्होंने दावा किया कि सभी वाहन 2016 से 2019 के बीच खरीदे गए थे। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चटर्जी ने कथित तौर पर दो और गाडियां बुक की हैं, जिसके लिए अग्रिम भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्ला अभिनेत्री की पोस्ट ने मचाया बवाल
वहीं, सामने आया है कि अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट्स की तलाशी के दौरान ईडी को करोड़ों रुपये की नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है। साथ ही एक फ्लैट से कथित तौर पर अश्लील सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। मुखर्जी के फ्लैट से अश्लील सामग्री मिलने को लेकर एक बांग्ला अभिनेत्री ने भी सोशल मीडिया के जरिए टिप्पणी की है। 

 बांग्ला अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। जिसको लेकर इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से अश्लील सामग्री की मौजूदगी से पार्थ चटर्जी की कमजोरी का पता चलता है। 'क्या पार्थ कमजोर थे? देश जानना चाहता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed