फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB: In solidarity with the Bengal society, I resolve that I will socially boycott the CM- CV Ananda Bose

RG Kar Case: 'बंगाली समाज से एकजुटता में सीएम का सामाजिक बहिष्कार करूंगा...', राज्यपाल बोस ने लिया संकल्प

Thu, 12 Sep 2024 10:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Sep 2024 10:14 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा और उनके साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा।

विज्ञापन
WB: In solidarity with the Bengal society, I resolve that I will socially boycott the CM- CV Ananda Bose
मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा- राज्यपाल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि बंगाल समाज के साथ एकजुटता में, मैं संकल्प लेता हूं कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा। सामाजिक बहिष्कार का मतलब है कि मैं मुख्यमंत्री के साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा और न ही मैं किसी ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लूंगा जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हों।
विज्ञापन


'मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी'
राज्यपाल के रूप में मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी, जिसका निर्वहन मैंने मुख्यमंत्री के संबंध में किया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं, इससे कम भी नहीं। मुझे इस बात से बहुत दुख है कि कोलकाता में अपराध को रोकने वाले सर्वोच्च अधिकारी, कोलकाता पुलिस आयोग के खिलाफ आपराधिक प्रकृति के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

 

सीएम ममता के इस्तीफे वाले बयान पर भाजपा की मांग
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं' वाले बयान पर भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा, आइए कल के दिन की शुरुआत इस खुशखबरी के साथ करें। उन्हें कम से कम कल स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
 
सरकार और डॉक्टरों के बीच नहीं हुई बैठक
बता दें कि राज्य आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के मुद्दे पर तृणमूल सरकार और चिकित्साकर्मियों के बीच गतिरोध जारी है। आज एक बैठक के लिए जूनियर डॉक्टरों का एक दल नबन्ना पहुंचा। हालांकि, ये बैठक नहीं हो पाई। मामले में ममता बनर्जी ने कहा कि हमने जूनियर डॉक्टरों से मिलने के लिए दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे बैठक स्थल पर नहीं आए। ममता ने इसके बाद कहा कि वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed