{"_id":"5ef5d5f18ebc3e42d214c821","slug":"wb-cm-mamata-banerjee-requests-pm-narendra-modi-to-reconsider-decision-of-allowing-100-percent-fdi-in-coal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी का पीएम मोदी से अनुरोध, कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति पर करें पुनर्विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी का पीएम मोदी से अनुरोध, कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति पर करें पुनर्विचार
Fri, 26 Jun 2020 04:34 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी-सीएम ममता ( फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई देने का विरोध किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयला सेक्टर में व्यावसायिक खदानों की शुरुआत की है। इसके साथ ही कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति दी गई है। हालांकि अब कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई पर विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
सीएम बनर्जी ने पत्र में लिखा, 'मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कोयला क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति देने के फैसले पर पुनर्विचार करें। साथ ही मैं कोयला मंत्रालय को सलाह देने के लिए आपके हस्तक्षेप का आग्रह करती हूं कि कोल इंडिया लिमिटेड के कोलकाता के अपने अधीनस्थ कार्यालयों को बंद करने के निर्णय के साथ आगे न बढ़ें।'
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कोरोना में देशव्यापी तालाबंदी के बीच कोल इंडिया के कर्मचारियों को कैसे स्थानांतरित किया जाएगा। 100 से अधिक संविदा कर्मचारी नौकरी खो देंगे। इसलिए, मुख्यमंत्री ने इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की है।