फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB CM Mamata Banerjee announced financial assistance Rs 2900 crore for 1.05 crore farmers

Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने 1.05 करोड़ किसानों को दी वित्तीय सहायता, 2900 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की

Wed, 12 Jun 2024 11:52 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:52 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राज्य के एक करोड़ पांच लाख किसानों के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए 2900 करोड़ रुपये की घोषणा की है। उन्होंने रबी सीजन के दौरान प्रतिकूल मौसम के चलते खराब हुई फसल के नुकसान की भरपाई के लिए भी 293 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इससे 2.10 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
WB CM Mamata Banerjee announced financial assistance Rs 2900 crore for 1.05 crore farmers
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य के किसानों के लिए राहत दी है। टीएमसी सुप्रीमो ने राज्य के 1.05 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता के रूप में 2900 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। पश्चिम बंगाल सरकार ने उन 2.10 लाख किसानों की भी राहत दी है, जिन्हें चालू रबी सीजन के दौरान प्रतिकूल मौसम के कारण फसल का नुकसान हुआ था। सरकार ऐसे किसानों के लिए 293 करोड़ रुपये जारी कर रही है। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि (कृषक बंधु नतुन योजना) के तहत राज्य भर में 1 करोड़ 5 लाख किसानों को 2,900 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा हम आज से उन 2.10 लाख किसानों के बैंक खाते में सीधे 293 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर रहे हैं, जिनकी वर्तमान रबी सीजन के दौरान प्रतिकूल मौसम के कारण फसल का नुकसान हुआ है। यह सहायता हमारी अनूठी फसल बीमा योजना बांग्ला शस्य बीमा (बीएसबी) के तहत दी जा रही है। जिसके लिए राज्य सरकार संपूर्ण प्रीमियम का भुगतान करती है।
विज्ञापन


2019 के बाद से प्रभावित किसानों के खातों में गए 3133 करोड़
उन्होंने कहा, 2019 में शुरुआत के बाद से प्रभावित एक करोड़ किसानों के बैंक खातों में अब तक 3133 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं। एक एकड़ से अधिक की खेती योग्य भूमि के लिए एक किसान को 10000 रुपये मिलते हैं। इससे कम भूमि के लिए न्यूनतम राशि 4000 रुपये प्रति वर्ष होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख 12 हजार शोक संतप्त परिवारों को मिले 2240 करोड़
बनर्जी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों की आर्थिक बेहतरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में 18 से 60 वर्ष के बीच किसान को मृत्यु होने पर उसके परिवार को दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है। पश्चिम बंगाल में कुल 1,12,000 शोक संतप्त परिवारों को पिछले कुछ वर्षों में कुल 2240 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed