फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wayanad Lok Sabha bye election priyanka gandhi nomination bjp leaders reaction news in hindi

Wayanad: 'कांग्रेस के लिए वायनाड डिस्पोजेबल करी पत्ते की तरह', प्रियंका के नामांकन भरने पर BJP का तंज

Wed, 23 Oct 2024 12:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 23 Oct 2024 12:43 PM IST
सार

Wayanad Lok Sabha Bye Election: प्रियंका गांधी के नामांकन भरने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगची चाहिए, क्योंकि उन्होंने वायनाड के लोगों को बैकअप की तरह इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Wayanad Lok Sabha bye election priyanka gandhi nomination bjp leaders reaction news in hindi
प्रियंका गांधी के नामांकन भरने पर भाजपा नेताओं ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : ANI(video grab)

विस्तार

कांग्रेन नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन का पर्चा भरा। अब थोड़ी देर में उनका एक रोड-शो शुरू होगा, जिसके लिए शहर में तैयारी चल रही है। वायनाड लोकसभा उपचुनाव पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जितनी आबादी उतना हक कहने वाली पार्टी अपना ही नारा भूल गई। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को वायनाड के लोगों से माफी मांगने के लिए कहा। वहीं भाजपा नेता सीआर केसवन ने कहा कि वायनाड के लोग कांग्रेस के लिए  डिस्पोजेबल करी पत्ते की तरह हैं। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के नामांकन भरने पर भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
प्रियंका गांधी के नामांकन भरने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी जी नामांकन दाखिल करने जा रही हैं, लेकिन राहुल गांधी को माफी मांगची चाहिए, क्योंकि उन्होंने वायनाड के लोगों को बैकअप की तरह इस्तेमाल किया। हमने देखा है कि जब अमेठी ने उन्हें अस्वीकार कर दिया था, तब वायनाड ने उन्हें स्वीकार किया था। उन्होंने वायनाड के लोगों को बताए बिना दूसरी सीट से चुनाव लड़ा। उन्हें लगता है कि यह एक पारिवारिक जागीर (पैतृक संपत्ति) या कोई प्राइवेट कंपनी है। आज सवाल यह है कि विपक्षी गठबंधन का का सच्चा उम्मीदवार कौन है? क्या वह कांद्रेस की प्रियंका गांधी हैं या फिर वाम पार्टी उम्मीदवार मोकेरी हैं। यह सिर्फ भ्रम और विभाजन है। विपक्षी गठबंधन का कोई मिशन और विजन नहीं है। राहुल गांधी जब वायनाड जाए तो उन्हें वहां के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।" 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा। यह एक दूसरा राजवंश का नाम है। जितनी आबादी उतना हक कहने वाली पार्टी अपना ही नारा भूल गई। उन्हें स्तानीय लोगों को टिकट देना चाहिए था। उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? वहां की आबादी को हक नहीं मिलेगा, केवल परिवारवाद को ही हक मिलेगा। कांग्रेस एक पारिवारिक कंपनी है, यह कोई पार्टी नहीं है। यह एक परिवार की संपत्ति है। एक बात स्पष्ट है कि कांग्रेस यहां से चुनाव लड़ रही है, लेफ्ट भी वहां से चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। इनमें से सच्चा विपक्षी गठबंधन कौन है? क्या प्रियंका गांधी का नाम विपक्षी गठबंधन से पूछकर आगे बढ़ाया गया था? यह किस तरह का विपक्षी गठबंधन है, जहां लोग एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वायनाड कांग्रेस के लिए डिस्पोजेबल करी पत्ते की तरह: भाजपा नेता
तमिलनाडु में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कांग्रेस (आईएनसी) को इंदिरा-नेहरू कांग्रेस बताया। उन्होंने कहा, "वायनाड के लोग डिस्पोजेबल करी पत्ते की तरह हैं जिसका इस्तेमाल वे अपनी वंशवादी खिचड़ी को बढ़ाने के लिए करेंगे। बाद में वे इस करी पत्ते को बेरहमी से फेंक देंगे। वायनाड में यह उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि राहुल गांधी ने अपना वादा तोड़ा और वायनाड के लोगों को छोड़ दिया। जून में वायनाड में भयंकर भूस्खलन हुआ और वहां कोई सांसद नहीं था। वायनाड ने राहुल गांधी को चुना था, लेकिन उन्होंने रायबरेली को चुनकर वायनाड को छोड़ दिया। अब कांग्रेस वापस से वायनाड को लेना चाहती है।"



बता दें कि वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिसाद को मैदान में उतारा है। नव्या ने पहले ही प्रियंका गांधी को कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आज प्रियंका गांधी वाड्रा अपना नामांकन भरने जा रही हैं। हम यह देख रहे हैं कि यह केवल एक दिन का जोश है। नामांकन भरने के बाद वह वापस लौट आएंगी। यह केवल सात दिन का कार्यक्रम है। मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं आगामी पांच वर्षों तक वायनाड के लोगों के साथ रहूंगी। भाजपा उम्मीदवार निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मुक्कम  में घर-घर जाकर प्रचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed