फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wayanad bypoll: "Rahul, Priyanka in Parliament will be tough days for BJP-NDA," says Congress'

Wayanad Bypoll: सचिन पायलट बोले- वायनाड उपचुनाव में होगी प्रियंका गांधी की होगी ऐतिहासिक जीत, जनता में उत्साह

Sat, 09 Nov 2024 09:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Nov 2024 09:05 PM IST
सार

Wayanad Bypoll: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पिछले दो दशकों में प्रियंका गांधी ने खुद को एक कुशल नेता साबित किया है और वह वायनाड की जनता के लिए संसद में एक मजबूत आवाज बनेंगी।

विज्ञापन
Wayanad bypoll: "Rahul, Priyanka in Parliament will be tough days for BJP-NDA," says Congress'
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी संसद में होंगे, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के आने वाले दिन कठिन होंगे। पायलट शुक्रवार को प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने के लिए वायना पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता में सकारात्मक माहौल है। 

विज्ञापन


भाजपा-राजग के लिए आने वाले कठिन होंगे: सचि पायलट
पायलट ने कहा, मुझे मिले फीडबैक के मुताबिक कांग्रेस और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के कैडर एकजुट हैं और जनता में उत्साह है। एक मजबूत भावना है कि प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जीत होगी। पिछले दो दशकों में उन्होंने खुद को एक कुशल नेता साबित किया है और वह वायनाड की जनता के लिए संसद में एक मजबूत आवाज बनेंगी। उन्होंने आगे कहा, राहुल और प्रियंका गांधी संसद में होंगे तो भाजपा और राजग के लिए आने वाले दिन कठिन होंगे। कांग्रेस ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि प्रियंका गांधी पांच लाख मतों के अंतर से जीतें। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का किन उम्मीदवारों से होगा मुकाबला
वायनाड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और वाम गठबंधन के सत्यन मोकरी से होगा। यह उपचुनाव इसलिए कराना जरूरी हो गया, क्योंकि (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) राहुल गांधी ने आम चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल करने के बाद रायबरेली सीट को बरकरार रखा और वायनाड सीट को खाली छोड़ दिया था। वायनाड सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार बनाएगा विपक्षी गठबंधन'
झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों को लेकर पायलट ने कहा कि दोनों राज्यों के चुनावों में विपक्षी इंडिया गंठबंधन की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जनता हमारी तरफ है और हम जीतेंगे और मजबूत सरकार बनाएंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने झूठे वादों से जनता को बहलाने की कोशिश की, लेकिन अब जनता समझदार हो चुकी है। हम महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार बनाएंगे। 
 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed