फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wax statue of PM Modi with Mahatma Gandhi and Kalam take place in Madame Tussauds Museum at delhi

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी महात्मा गांधी और कलाम के साथ पीएम मोदी की वैक्स प्रतिमा

Mon, 28 Aug 2017 03:46 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 28 Aug 2017 03:46 AM IST
विज्ञापन
Wax statue of PM Modi with Mahatma Gandhi and Kalam take place in Madame Tussauds Museum at delhi
पीएम मोदी की वैक्स प्रतिमा - फोटो : OneWorld News

दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सहित स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण शख्सियतों की मोम की प्रतिमा लगने वाली है।

विज्ञापन


दिल्ली के रिगल भवन में स्थित मैडम तुसाद के एक विशेष हिस्से में इन नेताओं की वैक्स प्रतिमा लगाई जाएगी। संग्रहालय में महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा को लगाया जाएगा और उनके साथ वहां शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल की भी वैक्स प्रतिमाएं लगेंगी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- मैडम तुसाद से लेकर सोशल मीडिया तक छाए नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आयोजनकर्ताओं ने एक बयान जारी कर कहा कि इस नए हिस्से में दर्शक उन नेताओं से रूबरू हो सकेंगे और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट कर सकेंगे जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। इससे एक राष्ट्रवादी माहौल बनेगा।

पढ़ेंः- दिल्ली में खुलेगा अनूठा ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’, लगेंगी 50 मशहूर हस्तियों की प्रतिमाएं

बयान में कहा गया कि भारत के प्रति विश्व के नजरिए को बदलने के लिए भूतपूर्व भूमिका निभाने वाले गांधी, पटेल, बोस और सिंह के अलावा तात्कालिन नेताओं कलाम और मोदी की प्रतिमाओं को भी वहां जगह दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed