WAVES 2025: रचनात्मकता-नवाचार और उद्यमिता में अग्रणी होने का संकल्प, युवाओं के लिए स्वर्णिम मंच
वेव्स-2025 युवाओं को अपने दृष्टिकोण में अग्रणी रखने के साथ-साथ कौशल विकास, उद्यमिता और वैश्विक सहयोग के लिए मार्ग भी प्रशस्त करता है। यह युवाओं के लिए स्वर्णिम मंच है। क्रिएट इन इंडिया चैलेंज इस प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने सदैव कहानी कहने की कला में उत्कृष्टता हासिल की है। रामायण और महाभारत जैसे कालातीत महाकाव्यों ने पीढ़ियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। हमारी कथाएं इन गाथाओं से आगे बढ़ती हैं और सांस्कृतिक आधारशिला के रूप में कार्य करती हैं। इसके साथ ही उन्हें यह आकार देती हैं कि हम दुनिया को किस तरह से देखने के साथ-साथ रचनात्मकता व्यक्त करते हुए कलाकारों एवं दूरदर्शी लोगों की पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। कहानी कहने का यह अंतर्निहित उत्साह एक सशक्त रचनात्मक आकांक्षा के रूप में विकसित हुआ है और अब यह भारत को वैश्विक मीडिया पावरहाउस के रूप में उभरने में भी सहायता कर रहा है। 1 से 4 मई तक आयोजित होने वाला प्रथम विश्व श्रव्य-दृश्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) भारत को वैश्विक रचनात्मकता के केंद्र में रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकल्पित वेव्स एक परिवर्तनकारी आंदोलन है और यह मीडिया तथा मनोरंजन (एमएंडई) परिदृश्य को फिर से परिभाषित करेगा। भारत का मीडिया और मनोरंजन उद्योग 2.7 ट्रिलियन के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में वेव्स-2025 रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता में अग्रणी होने के हमारे संकल्प का संकेत देता है।
मीडिया और मनोरंजन का बदलता परिदृश्य
वेव्स-2025 भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए एक नए युग के शुभारंभ का प्रतिनिधित्व करता है। दुनिया भर के अभिनवकर्ताओं, नीति निर्माताओं, कलाकारों और उद्योग जगत प्रमुखों को एक साथ लाकर, शिखर सम्मेलन सहयोग के वातावरण को बढ़ावा देता है। इसके साथ-साथ यह मनोरंजन के निर्माण, वितरण और अनुभव को एक नया रूप देगा। इस परिवर्तन के केंद्र में वेवैक्स-2025 और वेव्स बाजार जैसी पहल हैं। वेवैक्स-2025 गेमिंग, एनिमेशन, एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर), जनरेटिव एआई और नेक्स्ट-जेन कंटेंट प्लेटफाॅर्म जैसी उभरती हुई तकनीकों में कार्य करने वाले स्टार्टअप को सशक्त बनाता है। यह पहल स्टार्टअप के लिए अपने विचारों को प्रदर्शित करने, मेंटरशिप हासिल करने और उद्यम पूंजीदाता और सेलिब्रिटी एंजेल निवेशकों के साथ वार्तालाप के माध्यम से सुरक्षित वित्त पोषण के लिए आधार तैयार करती है। दूसरी ओर, वेव्स बाजार एक गतिशील ई-मार्केटप्लेस के रूप में कार्य करता है जिसे रचनाकारों, खरीदारों और विक्रेताओं को जोड़ने के लिए तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें: WAVES: पीएम मोदी एक मई को करेंगे पहले वेव्स का उद्घाटन; वैश्विक मीडिया वार्ता की अध्यक्षता कर सकते हैं जयशंकर
युवाओं के लिए एक स्वर्णिम मंच
29 वर्ष की औसत आयु के साथ, भारत न केवल दुनिया का सबसे युवा देश है, बल्कि रचनात्मकता और नवाचार के मामले में सर्वाधिक जीवंत राष्ट्र भी है। वेव्स-2025 युवाओं को अपने दृष्टिकोण में अग्रणी रखने के साथ-साथ कौशल विकास, उद्यमिता और वैश्विक सहयोग के लिए मार्ग भी प्रशस्त करता है। यह युवाओं के लिए स्वर्णिम मंच है। क्रिएट इन इंडिया चैलेंज इस प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। 1,100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित लगभग 1,00,000 पंजीकरणों के साथ इस चुनौती ने रचनात्मकता का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक प्रतिभाओं के एक विविध समूह को आकर्षित किया है। क्रिएटोस्फीयर के हिस्सा के रूप में फाइनल प्रतिभागियों को उद्योग प्रमुखों से जुड़ने, मास्टरक्लास में भागीदारी करने और वैश्विक प्रदर्शन हासिल करने के शानदार अवसर प्राप्त होंगे।
सतत विकास के लिए वैश्विक सहयोग
शिखर सम्मेलन में वैश्विक मीडिया संवाद भी शामिल होगा, जिसमें वैश्विक प्रमुखों, नीति निर्माताओं, कलाकारों और उद्योग जगत के पेशेवर एकसाथ भागीदारी करेंगे। यह संवाद केवल चर्चाओं के संदर्भ में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नैतिक कार्य प्रणालियों और नवाचार के लिए रणनीति विकसित करने से जुड़ी कार्यवाही के लिए भी है। प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्योग हितधारकों के साथ निर्धारित संवाद से प्रभावशाली साझेदारी शुरू होने की आशा है।
ये भी पढ़ें: Waves 2025: भारत बनेगा ग्लोबल क्रिएटिव मार्केट का हब, मुंबई में दिखेगा कंटेंट और कल्चर का जलवा
वेव्स-2025 : विकसित भारत के लिए दृष्टिकोण
वेव्स-2025 विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह रचनात्मक उद्योग की अनंत संभावनाओं का सुदृढ़ीकरण है। यह अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, तकनीकी कौशल और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने का शानदार अवसर है। यह परंपरा और प्रौद्योगिकी के संगम के माध्यम से वैश्विक रचनात्मक इकोसिस्टम को फिर से परिभाषित करने के भारत के दृष्टिकोण का प्रमाण भी है।