फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water-logging inside Nagpur Vidhan Sabha compound following heavy rain in the city Maharashtra

47 साल बाद सत्र की मेजबानी कर रही विधानसभा में भरा पानी, मोमबत्ती युग में पहुंचा महाराष्ट्र

Fri, 06 Jul 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Updated Fri, 06 Jul 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
Water-logging inside Nagpur Vidhan Sabha compound following heavy rain in the city Maharashtra

पिछले कई घंटों से नागपुर में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है वहीं सभी सरकारी दफ्तरों सहित शहर भर में पानी जमा होने की खबर आ रही है। नागपुर में विधानसभा सत्र चल रहा है लेकिन पानी जमा होने के कारण  विधानसभा परिसर की बिजली काट दी गई है। कई कार्यालयों में मोमबत्ती जला कर काम चलाया जा रहा है। जिसके चलते यहां अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।  

विज्ञापन


महाराष्ट्र के कई शहरों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जहां आम जन जीवन अस्त-वयस्त हो गया है वहीं कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर नागपुर में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जल जमाव की शिकायतें मिल रही हैं। जगह जगह पानी भरने की वजह से बिजली काट दी गई है। 
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश की वजह नागपुर के कई इलाकों में पानी भर गया है। निचले इलाकों में पानी भरने के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र की  दूसरी राजधानी नागपुर में 47 साल के बाद राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की मेजबानी कर रहा है।  नागपुर समझौता 1953 के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र के इस जिले को महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह चौथा मौका होगा जब सामान्य रूप से मुंबई में आयोजित होने वाला राज्य विधानसभा का मानसून सत्र नागपुर में आयोजित किया जा रहा है। नागपुर में सत्र चार जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा. 


बता दें कि मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को गोवा और कोंकण के इलाकों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश की संभावना जताई है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed