फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water arrived from 115 countries for Ram mandir Defense Minister Rajnath singh said water should come from all countries

राम मंदिर: निर्माण के लिए 115 देशों से पहुंचा जल, रक्षा मंत्री बोले- जलाभिषेक में पूरी दुनिया दे योगदान

Sat, 18 Sep 2021 02:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Sep 2021 02:29 PM IST
सार

हाल ही में एक गैर सरकारी संगठन ने राम मंदिर निर्माण के लिहए 115 देशों से पानी लाने का दावा किया था। 

विज्ञापन
Water arrived from 115 countries for Ram mandir Defense Minister Rajnath singh said  water should come from all countries
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से पानी लाया गया है। शनिवार को इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि राम लला के जलाभिषेक के सभी देशों से जल आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने पूरे विश्व को अपना परिवार माना है। हमने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम' का संदेश दिया है। इसलिए राम मंदिर निर्माण व जलाभिषके लिए विश्व के सभी देशों से जल आना चाहिए। 

विज्ञापन


बता दें, हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं कि राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से जल लाया जाएगा। इस जल को प्राप्त करने के बाद रक्षा मंत्री का यह बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह अभिवन सोच है। हर भारतवासी के लिए गौरव का विषय है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जाति-धर्म के आधार पर नहीं बांट सकते भारत को 
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी हिंसा का समर्थन नहीं करता। राम मंदिर का निर्माण तब शुरू हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला सुना दिया। यह सकारात्मक शुरुआत है। भारत को कभी जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर नहीं बांटा जा सकता। 


गैर सरकारी संगठन ने किया था दावा 
बता दें, अभी हाल ही में दिल्ली के एक गैर सरकारी संगठन ने दावा किया था कि उसने राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से पानी मंगवाया है। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लोदेश, अफगानिस्तान, कनाडा, कंबोडिया, जर्मनी, इटली जैसे देश शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed