{"_id":"599853784f1c1b385d8b47d8","slug":"watchman-s-son-returns-lost-diamond-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉचमैन के बेटे ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाए 45 लाख के हीरे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वॉचमैन के बेटे ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाए 45 लाख के हीरे
एजेंसी/ सूरत
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरे के नगरी सूरत में एक वॉचमैन के बेटे ने 45 लाख के हीरे की थैली उसके मालिक को लौटा दी। वॉचमैन के बेटे की इमानदारी के देखते हुए सूरत डायमंड एसोसिएशन ने शनिवार को वॉचमैन फूलचंद और उसके बेटे विशाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश नवादिया ने कहा कि एसोसिएशन ने विशाल की ईमानदारी के इनाम के रूप में उसका एक साल का पढ़ाई का खर्च उठाने का भी फैसला किया है। इससे पहले रविवार को ब्रोकर मनसुख भाई सवालिया की हीरे की थैली उनके जेब से कही गिर गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें- खुशखबरी: केवल 900 रुपये में खरीदिए हीरों का हार
विज्ञापन
थैली में 45 लाख रुपये के हीरे थे। जहां हीरे की थैली गिरी उसके पास ही विशाल क्रिकेट खेल रहा था। थैली पर नजर पड़ते ही वह उसे उठाकर घर ले आया। उसने अपने पिता जो वॉचमैन का काम करते हैं, को हीरे की थैली दिखाई। स्वतंत्रता दिवस के कारण सोमवार और मंगलवार को हीरा बाजार बंद था।
बुधवार को बाजार खुलते ही फूलचंद ने हीरे की थैली एसोसिएशन को लौटा दी। इससे पहले मनसुखभाई ने हीरे की थैली को खोजने का हर संभव प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। एसोसिएशन ने संबंधित व्यापारी का पता लगाकर उसे हीरा सौंप दिया।