फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Watch Video Odisha BJP Leader Jaynarayan Mishra Allegedly Shoves Woman Cop, He Denies It

VIDEO: ओडिशा के दिग्गज भाजपा नेता ने महिला पुलिस को दिया धक्का, डकैत -घुसखोर कहकर किया अपमानित

Thu, 16 Feb 2023 12:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Feb 2023 12:57 PM IST
सार

ओडिशा के संबलपुर के भाजपा विधायक ने धक्का देने का आरोप को खारिज कर दिया और दावा किया कि धनुपाली थाना प्रभारी अनीता प्रधान ने उन्हें धक्का दिया था।
 

विज्ञापन
Watch Video Odisha BJP Leader Jaynarayan Mishra  Allegedly Shoves Woman Cop, He Denies It
ओडिशा के संबलपुर से विधायक जयनारायण मिश्रा (काले चश्मे में) - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने संबलपुर में भाजपा के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगाने के बाद एक महिला पुलिस अधिकारी को कथित रूप से धक्का देकर विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, बवाल होने पर  विधायक ने आरोप को खारिज कर दिया और दावा किया कि धनुपाली थाना प्रभारी अनीता प्रधान ने उन्हें धक्का दिया था।

विज्ञापन


दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
दोनों ने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने उचित जांच का भरोसा दिया है। दरअसल,यह घटना बुधवार को संबलपुर में जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान घटी थी।  भाजपा राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्यव्यापी प्रदर्शन कर रही थी।
विज्ञापन


मुझे डकैत और घुसखोर कहा: महिला पुलिस अधिकारी
प्रधान के अनुसार, जब भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर के परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तो वह मिश्रा के साथ आमने-सामने आ गईं, जिन्होंने पूछा कि वह कौन हैं। महिला अधिकारी ने कहा ने कहा कि जब मैंने खुद के बारे में उन्हें बताया तो उन्होंने मुझ पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया और मुझे डकैत कहा। जब मैंने पूछा कि वह इस तरह के आरोप क्यों लगा रहे हैं, तो उन्होंने मेरे चेहरे पर धक्का दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने दी सफाई
भाजपा विधायक जयनारायण मिश्रा ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस महिला श्रमिकों को यातना दे रही है। हम इसी के विरोध में आवाज उठा रहे थे लेकिन उस महिला पुलिस ने मेरे खिलाफ नारेबाजी का आरोप लगा दिया और मुझे धक्का दे दिया। मैंने उन्हें धक्का नहीं दिया। उन्होंने एक साजिश रची। मैं उन्हें जानता भी नहीं हूं। 

यहां देखें VIDEO...


 पुलिस अधीक्षक ने मांगी फिल्ड रिपोर्ट
इस बीच संबलपुर के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने कहा कि उन्होंने घटना की फील्ड रिपोर्ट मांगी है और मामले की जांच की जाएगी। ओडिशा पुलिस सर्विस एसोसिएशन, संबलपुर चैप्टर ने मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीआईजी, उत्तरी रेंज का रुख किया है।

ओडिशा में कानून का कोई शासन नहीं : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता ललितेंदु बिद्याधर महापात्र ने हालांकि कहा कि झारसुगुडा जिले में एक पुलिसकर्मी ने एक मंत्री की कथित तौर पर हत्या कर दी। अब, एक महिला पुलिस अधिकारी विपक्ष के नेता को परेशान कर रही है। ओडिशा में कानून का कोई शासन नहीं है। हम मुख्यमंत्री की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी मिश्रा से डरती है क्योंकि वह 21 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed