फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Was the Shimla Agreement signed under American pressure? BJP attack on Indira Gandhi; Congress counterattack

BJP vs Congress: 'क्या शिमला समझौता अमेरिकी दबाव में हुआ था? भाजपा का इंदिरा गांधी पर हमला; कांग्रेस का पलटवार

Mon, 23 Jun 2025 12:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 23 Jun 2025 12:04 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल दागा कि लौह महिला ने भारत शासित 5000 वर्ग मील क्षेत्र पाकिस्तान को क्यों दिया? 93 हज़ार सैनिक लौटाने के बदले अपने 56 सैनिकों को पाकिस्तान के जेल में क्यों मरवा दिया? इस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया। 

विज्ञापन
'Was the Shimla Agreement signed under American pressure? BJP attack on Indira Gandhi; Congress counterattack
निशिकांत दुबे, पवन खेड़ा। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने अमेरिका के दबाव में भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने एक्स पर राज्यसभा में हुई चर्चा का एक दस्तावेज भी साझा किया। निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल दागा कि लौह महिला ने भारत शासित 5000 वर्ग मील क्षेत्र पाकिस्तान को क्यों दिया? 93 हज़ार सैनिक लौटाने के बदले अपने 56 सैनिकों को पाकिस्तान के जेल में क्यों मरवा दिया? निशिकांत दुबे ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री महावीर त्यागी ने ये सवाल उठाए थे, लेकिन पूर्व भारतीय पीएम इंदिरा गांधी ने इनका कोई जवाब नहीं दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डीआरडीओ और भारत फोर्ज मिलकर बनाएंगे सीक्यूबी कार्बाइन, भारतीय सेना से मिला दो हजार करोड़ का ठेका

कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मीडिया एक ढोंगी पर समय क्यों बर्बाद कर रहा है? ये व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बल्कि व्हाट्सएप नर्सरी के छात्र हैं। इनसे कहिए कि पीएमओ जाएं और उनसे शिमला समझौते को बंद करने के लिए कहें। वे समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें: भाजपा बोली- पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस, मुनीर पर फर्जी दावे के लिए की माफी की मांग

राहुल गांधी पर साधा निशाना
इससे पहले रविवार को निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी अंग्रेजी भाषा को गुलामी की तरह क्यों समर्थन दे रहे हैं? ये वही विचार हैं, जो 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शामिल थे, जो उनके पिता राजीव गांधी ने पेश की थी। 1986 की नीति में हिंदी को बढ़ावा देने, संस्कृत सिखाने और अंग्रेजी को क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद कराने की बात कही गई थी। यही मूलभूत नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2020 की शिक्षा नीति में भी आगे बढ़ाई गई है। उन्होंने सवाल किया कि जब रूस, चीन, फ्रांस, जापान और कोरिया जैसे देश अपनी भाषाओं पर गर्व करते हैं, तो हम क्यों नहीं? 'आप गुलामों की तरह अंग्रेज़ी पर क्यों गर्व करते हैं?'  राहुल गांधी ने कहा था कि अंग्रेजी गरीबों के लिए एक मौका है और यह कोई जंजीर नहीं बल्कि एक पुल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed