{"_id":"60b15c5f9c8ef370d16743a1","slug":"warning-of-andolan-on-maratha-reservation-from-june-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण पर छह जून से आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण पर छह जून से आंदोलन की चेतावनी
Sat, 29 May 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : PTI
सुप्रीम कोर्ट में मराठा आरक्षण रद्द होने के बाद महाराष्ट्र में आंदोलन के सुर उठ रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भाजपा सांसद संभाजीराजे भोसले ने मराठा आरक्षण पर राज्य सरकार से जल्द ठोस नीति बनाने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यदि मराठा आरक्षण पर नीति नहीं बनी तो छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर 6 जून को रायगढ़ किले से मराठा आंदोलन का शंखनाद करेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, मराठा आरक्षण का कोई मार्ग जरूर निकलेगा। संभाजी ने इसके लिए सुझाव भी दिए हैं। उ
विज्ञापन
न्होंने कहा, राज्य सरकार फूलप्रूफ पुनर्विचार याचिका दायर करे। दूसरा विकल्प सुधार याचिका हो सकती है। जबकि तीसरा विकल्प यह है कि राज्य सरकार 342-ए के तहत राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के पास प्रस्ताव भेजे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आरक्षण पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो 9 अगस्त को दिल्ली में गोलमेज परिषद का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता, सांसद और विधायक को भी आमंत्रित करेंगे।