'हम 15 करोड़ ' पर वारिस पठान को मिला नोटिस, 29 फरवरी को पेश होने का मिला आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान को 29 फरवरी को अपने बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी कलबुर्गी के पुलिस उपायुक्त एमएन नागराज ने दी। उन्होंने बताया कि पठान को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे। पठान ने कुछ दिनों पहले एक रैली में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम 15 करोड़ हैं मगर 100 को ऊपर भारी पड़ेंगे। जिसपर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
M N Nagaraj, Kalaburagi Police Commissioner: We have served notice to Waris Pathan (AIMIM leader on his '15 cr hain magar 100 ke upar bhaari hain' remark) to appear before the investigation officer on 29th February and give his statement. #Karnataka pic.twitter.com/hGN3j8VHxh
— ANI (@ANI) February 27, 2020विज्ञापन
बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आयोजित एक रैली में कहा था कि हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। हमें आजादी चाहिए, इस तरह की चीजें हमें केवल मांगने से नहीं मिलती है, हमें इसे छीनना पड़ता है। यहां रखना हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी है। पठान का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
इस विवादित बयान को लेकर नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। संवाददाताओं से बात करते हुए, एआईएमआईएम महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने कहा था कि हमारी पार्टी वारिस पठान द्वारा दिए गए बयान का समर्थन नहीं करती हैं। पार्टी उनके इस बयान को लेकर उनसे जवाब मांगेगी।