फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waqf land can not be given to ram mandir by shia waqf board chief wasim rizvi

शिया बोर्ड के चीफ वसीम रिजवी के खिलाफ इराक से जारी हुआ फतवा, जानिए क्या है मामला

Tue, 28 Aug 2018 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 28 Aug 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
Waqf land can not be given to ram mandir by shia waqf board chief wasim rizvi

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी वक्फ संपत्ति को राम मंदिर या दूसरे किसी भी प्रकार के धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए नहीं दे सकते। इस संबंध में शिया समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु इराक के आयतुल्लाह अल सैयद अली अल हुसैनी अल सिस्तानी ने फतवा दिया है। वसीम रिजवी के वक्फ संपत्ति को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दिए जाने संबंधी प्रस्ताव पर यह फतवा मांगा गया था।

विज्ञापन


वसीम रिजवी ने वक्फ संपत्ति को राम मंदिर निर्माण के लिए दिए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दिया था। इसके बाद कानपुर के शिया बुद्धिजीवी और मैनेजमेंट गुरु डॉ. मजहर अब्बास नकवी ने इराक स्थित आका सिस्तानी के ऑफिस में ई-मेल भेजकर फतवा मांगा था। इसके जवाब में आका सिस्तानी के कार्यालय के ‘इस्तिफ्ता सेक्शन’ से एक शब्द का जवाब आया है। जवाब में ‘लायजोज’ लिखा गया है। अरबी के इस शब्द का मतलब होता है कि ‘इसकी अनुमति नहीं है।’
विज्ञापन


सोमवार को डॉ. नकवी ने पत्रकारों को बताया कि आका सिस्तानी के जवाब से यह स्पष्ट हो गया है कि शिया मुसलमान की हैसियत से वसीम रिजवी वक्फ संपत्ति मंदिर निर्माण या किसी अन्य प्रयोग के लिए दान नहीं कर सकते। उन्हें अपनी एप्लीकेशन अब ‘नॉट प्रेस’ कर देनी चाहिए और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करते हुए बयानबाजी से बचना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें शिया मुसलमान नहीं माना जाएगा। डॉ. नकवी ने कहा कि रिजवी अब याचिका वापस लें या फिर धर्म परिवर्तन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आका सिस्तानी के फैसले का सुन्नी उलमा काउंसिल के महामंत्री हाजी सलीस, इंटरनेशनल सूफी मिशन माजिद देवबंदी, वर्ल्ड वसीला फोरम के शौकत भारती, दरगाह मकनपुर शरीफ के सज्जादानशीं सैयद नूरुल अराफात जाफरी, खानकाह तूसी के नायब सज्जादानशीं मोईनुद्दीन चिश्ती ने स्वागत किया है। इसके साथ ही वसीम रिजवी से वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed