फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wait for Bhopal to Lucknow-Patna train increased: preparations to run from this month with sleeper-chair car

भोपाल से लखनऊ-पटना ट्रेन का इंतजार बढ़ा: अब इस माह से चलाने की तैयारी, स्लीपर-चेयर कार के साथ दौड़ेगी ये ट्रेन

Tue, 12 Aug 2025 01:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों का विकल्प मिलेगा। ये ट्रेन आठ कोचों की होगी। यह पूरी तरह से डे-रन सेवा पर आधारित रहेगी।

विज्ञापन
Wait for Bhopal to Lucknow-Patna train increased: preparations to run from this month with sleeper-chair car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे इन दोनों रूट पर दिसंबर 2025 तक हाई स्पीड ट्रेन शुरु कर सकता हैं। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) सौरभ कटारिया ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। हालांकि पहले इस ट्रेन को अक्टूबर माह में शुरू होने था। इन दोनों हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने से भोपाल से लखनऊ और भोपाल से पटना के बीच यात्रा का समय कम होगा। साथ ही यात्रा भी आरामदायक होगी।

विज्ञापन


राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों का विकल्प मिलेगा। ये ट्रेन आठ कोचों की होगी। यह पूरी तरह से डे-रन सेवा पर आधारित रहेगी। यह हाईस्पीड ट्रेन राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक का सफर करीब 8 से 9 घंटे में पूरा करेगी। अभी भोपाल से लखनऊ के बीच मौजूदा ट्रेनों में हमेशा वेटिंग रहती है। साथ ही 590 किलोमीटर का सफर तय करने में ट्रेनें 9 से 11 घंटे का समय लेती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद सफर का समय घटकर 7 घंटे का रह जाएगा।
विज्ञापन


भोपाल से बिहार की राजधानी पटना के बीच चलने वाली स्पलीर ट्रेन यात्रियों के लिए नया अनुभव लेकर आएगी। यह ट्रेन भारत की उन शुरुआती अमृत भारत ट्रेनों में से होगी। इनमें स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी, तीनों श्रेणियों की बर्थ रहेंगी। कुल 20 कोच की इस ट्रेन में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा और तेज रफ्तार का अनुभव मिलेगा। अभी भोपाल के रानी कमलापति से पटना के बीच सिर्फ एक ट्रेन अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस गुजरती है। ये ट्रेन 7 दिन चलती है। भोपाल से पटना के बीच 1 हजार किलोमीटर का सफर तय करने में करीब 18 से 20 घंटे का समय लगता है, लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस चलने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इस ट्रेन में स्लीपर की भी सुविधा मिलेगी। भोपाल से पटना के बीच शुरू होने वाली अमृत भारत स्लीपर ट्रेन करीब 20 कोच की होगी। भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के मुताबिक इनके कोच और रैक आने के बाद इस साल के अंत तक दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माह से चल रही है तैयारियां
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों रूटों पर हाईस्पीड ट्रेन चलाने की योजना लंबे समय से विचाराधीन थी। रीजनल लेवल पर प्रस्ताव पास हो चुके हैं और अब केवल रेलवे बोर्ड की स्वीकृति शेष है। ट्रेन के संचालन की संभावित तारीखें दिसंबर 2025 के अंत तक रखी गई हैं। ये दोनों ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी। इसके लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इन ट्रेनों के लिए रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन पर स्पेशल वॉशिंग पिट लाइन तैयार की जा रही है। यहां आरओएच (रूटीन ओवरहालिंग) शेड भी बनाया जा रहा है, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed