फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VVIP chopper scam, ED files 9th supplementary charge sheet

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामला : ईडी ने दाखिल किया 9वां पूरक आरोप पत्र

Wed, 31 Mar 2021 04:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 31 Mar 2021 04:06 AM IST
सार

  • अदालत ने जारी किए नए आरोप पत्र में आरोपी बनाए गए अनूप गुप्ता व अन्य को समन

विज्ञापन
VVIP chopper scam, ED files 9th supplementary charge sheet
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

माननीयों के लिए 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों के खरीद सौदे से जुड़े अगस्तावेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मंगलवार को 9वां पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। ईडी ने इसमें उद्योगपति अनूप गुप्ता समेत कई अन्य को नए आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। अदालत ने इन सभी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मानते हुए उन्हें 5 मई को पेश करने का समन जारी किया है।

विज्ञापन


विशेष जज अरविंद कुमार ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से पेश सबूत आरोपियों अनूप गुप्ता, अनुराग पोटदार, मैसर्स केआरबीएल डीएमसीसी व मैसर्स केआरबीएल लिमिटेड को प्रथम दृष्टया इस मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इन सभी को 5 मई को पेश किए जाने का निर्देश दिया। अनूप गुप्ता फिलहाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। अदालत ने समन जारी करने के बाद अनूप गुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने अदालत में जारी आरोप पत्र में दावा किया था कि अगस्तावेस्टलैंड इंटरनेशनल लिमिटेड ने 7 करोड़ यूरो (करीब 602 करोड़ रुपये) की दो चैनलों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग की थी।

इस पैसे का उपयोग 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की सप्लाई का 3600 करोड़ रुपये का अनुबंध पाने के लिए विभिन्न राजनेताओं, नौकरशाहों, वायुसेना अधिकारियों व अन्य को साल 2008 से 2010 के बीच रिश्वत देने के तौर पर किया गया।

ईडी का कहना है कि 17 दिसंबर, 2020 को उसे मिले दस्तावेजों के हिसाब से आरोपी अनूप और अनुराग मनी लॉन्ड्रिंग में उपयोग की गई कंपनी के वित्तीय लेनदेन संभालते थे।

बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय किया गया इन हेलिकॉप्टर की खरीद का सौदा 2014 में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने रद्द कर दिया था।

तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस
सुनवाई के दौरान अदालत ने अनूप गुप्ता की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी के निर्देश के बावजूद उसे अदालत लेकर आने को तिहाड़ जेल प्रशासन को फटकार लगाई।


जज कुमार ने कहा, यह समझना मुश्किल है कि जेल अधिकारियों ने आरोपी को अदालत कक्ष में क्यों पेश किया, जबकि कोविड-19 महामारी के मामले बढ़ रहे हैं।

आरोपी के स्वास्थ्य को देखते हुए अदालत की तरफ से उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की मंजूरी देने के बावजूद ऐसा किया गया। जज कुमार ने तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट को इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed