फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VP poll PM Modi says Confident that Radhakrishnan will be an outstanding vice president:

C P Radhakrishnan: प्रधानमंत्री मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई, कहा- वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे

Tue, 09 Sep 2025 08:46 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 08:46 PM IST
सार

C P Radhakrishnan:  भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे। उन्होंने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के बड़े अंतर से हराया। 

विज्ञापन
VP poll PM Modi says Confident that Radhakrishnan will be an outstanding vice president:
पीएम मोदी के साथ सीपी राधाकृष्णन - फोटो : एक्स/सीपी राधाकृ्ष्णन

विस्तार

भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने मंगलवार को हुए मतदान में 452 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा कि राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों-वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा है। जीत के बाद पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति से मुलाकात की और बधाई दी। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

राधाकृष्णन के पास गहन प्रशासनिक ज्ञान: शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी और कहा कि एक नेता के रूप में उनकी दूरदर्शिता और गहन प्रशासनिक ज्ञान भारत के संसदीय लोकतंत्र की सर्वश्रेष्ठता को सामने लाने में मदद करेगा। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत का उपराष्ट्रपति चुने जाने पर राधाकृष्णन जी को बधाई। मेरा दृढ़ विश्वास है कि समाज के निचले स्तर से उठे एक नेता के रूप में राधाकृष्णन की दूरदर्शिता और प्रशासन के बारे में उनका गहन ज्ञान, हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा के लिए संसदीय लोकतंत्र की श्रेष्ठता को सामने लाने में देश की मदद करेगा। उच्च सदन की पवित्रता के संरक्षक के रूप में आपकी यात्रा के लिए मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।


भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत पर कहा, देश के लिए अच्छी खबर है कि एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति होंगे, उन्हें 452 वोट मिले, विपक्षी सांसदों ने भी अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर उन्हें वोट दिया, उन्हें वे पसंद आए। यह बहुत बड़ी जीत है... मैं सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई देता हूं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत पर कहा, यह अद्भुत और अकल्पनीय जीत है। जिस बड़े अंतर से उन्होंने जीत हासिल की है, उससे साबित होता है कि देश को प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए पर भरोसा है। सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई। वे एक परिश्रमी, तपस्वी, कल्पनाशील समाजसेवी और उदार सोच वाले व्यक्ति हैं। हम सौभाग्यशाली होंगे कि हमें उनके संरक्षण में काम करने का अवसर मिलेगा क्योंकि वे राज्यसभा का संचालन करेंगे। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन की जीत पर कहा, महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब देश के उपराष्ट्रपति चुने गए हैं... मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, प्रधानमंत्री और एनडीए के सभी दलों को भी धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि सी.पी. राधाकृष्णन देश के उपराष्ट्रपति के रूप में इस पद की गरिमा बढ़ाएंगे। मुझे खुशी है कि जब उनके चुनाव की घोषणा हुई, तो उनका पता महाराष्ट्र दिया गया। मुझे खुशी है कि सी.पी. राधाकृष्णन जो महाराष्ट्र के निवासी हैं, देश के उपराष्ट्रपति बने हैं... विपक्ष बड़बोलापन कर रहा था... लेकिन हुआ उल्टा और विपक्षी दल अपने वोट नहीं बचा पाए; उनके वोटों की एक बड़ी संख्या सी.पी. राधाकृष्णन को चली गई।

 विपक्ष के उम्मीदवार को 152 मतों के अंतर से हराया
उप राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन विजयी घोषित किए गए। राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 तथा विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed