फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VP Jagdeep Dhankhar said, Positive effect of Act East policy is visible in Northeast

VP Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति बोले- पूर्वोत्तर में दिखने लगा एक्ट ईस्ट नीति का सकारात्मक प्रभाव

Wed, 03 May 2023 07:23 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 03 May 2023 07:23 PM IST
सार

VP Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि एक सपना देखो और उसे हकीकत में देखने में बदलने के लिए कड़ी मेहनत करो। डरो मत, डर सबसे बड़ा हत्यारा है। कभी टेंशन मत लें और हमेशा खुद पर विश्वास रखें...

विज्ञापन
VP Jagdeep Dhankhar said, Positive effect of Act East policy is visible in Northeast
Vice President Jagdeep Dhankhar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि एक्ट ईस्ट नीति का सकारात्मक प्रभाव पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं। भारत के राष्ट्रपति ने बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले में स्थित दो विश्वविद्यालयों धनमंजुरी विश्वविद्यालय और मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, एक्ट ईस्ट नीति का सकारात्मक प्रभाव पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। यहां पर हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, उत्तर-पूर्व की समृद्ध सुंदरता और संस्कृति को हर भारतीय के साथ-साथ बाहरी लोगों के दिल में भी महसूस किया जा रहा है। मणिपुर ने खेलों के क्षेत्र में डंका बजा दिया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि अपने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करें, अपने राज्य को गौरवान्वित करें, अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करें और राष्ट्र को हमेशा बाकी सब चीजों से ऊपर रखें। उन्होंने कहा, एक सपना देखो और उसे हकीकत में देखने में बदलने के लिए कड़ी मेहनत करो। डरो मत, डर सबसे बड़ा हत्यारा है। कभी टेंशन मत लें और हमेशा खुद पर विश्वास रखें।

विज्ञापन

इस मौके पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम एक नई दिशा देने वाले होते हैं। मूल्यवान चर्चा और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed