{"_id":"66271ba752668f17d3099ae8","slug":"voting-should-not-be-affected-by-heat-wave-task-force-will-keep-an-eye-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम पर मंथन: मतदान न हो लू से प्रभावित, टास्क फोर्स रखेगी नजर, रोज जारी होगा पूर्वानुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम पर मंथन: मतदान न हो लू से प्रभावित, टास्क फोर्स रखेगी नजर, रोज जारी होगा पूर्वानुमान
Tue, 23 Apr 2024 07:53 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:53 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आयोग को बताया कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए गर्मी और लू बड़ी चिंता नहीं है। इस चरण में जिन 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान होना है, उनके लिए मौसम का पूर्वानुमान सामान्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और लू चलने के पूर्वानुमान के चलते चुनाव आयोग ने सोमवार को मौसम विभाग के अधिकारियों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव के बचे छह चरणों के दौरान गर्मी और लू की स्थिति तथा इनके खतरे से बचने के उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आयोग को बताया कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए गर्मी और लू बड़ी चिंता नहीं है। इस चरण में जिन 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान होना है, उनके लिए मौसम का पूर्वानुमान सामान्य है। आयोग ने ईसीआई, आईएमडी, एनडीएमए और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की एक टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है, जो चुनाव के हर चरण के मतदान से पांच दिन पहले गर्मी और उमस के प्रभाव की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
आवश्यकतानुसार जरूरी उपाय किए जाएंगे। आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय को राज्यों में स्वास्थ्य अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली लू की स्थिति के लिए तैयारी करने और सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है।
विज्ञापन